भीषण सड़क हादसे में ट्रक-कार और बाइक में भिड़ंत से पांच की मौत

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में में एक बार फिर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतक में 13 साल की बच्ची भी शामिल है। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने सबके रौंगटे खड़े कर दिए हैं। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला की है। होली से ठीक एक दिन पूर्व डौंडी ब्लाक के दल्ली व चिखलाकसा के बीच कोकान मोड़ के पास एक वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। इस घटना में कार में सवार दो में से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

शुक्रवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे डौंडी-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम मरकाटोला के समीप कधो माइंस से आयरन ओर भरकर रायपुर की ओर जा रहे ट्रक सीजी 19 बीजी 1705 ने कार व बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से कार सुरक्षा के लिए सड़क किनारे लगाए गए रेलिंग से टकरा गई। बाइक भी कार नीचे आ गई। इस भीषण सड़क हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, मृतकों में चार पुरुषों व एक 10 वर्षीय बालिका शामिल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्से के परखधो उड़ गए। घटना के पश्चात ट्रक का ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया ।

सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनों को एंबुलेंस की सहायता से डौंडी अस्पताल इलाज के लिए भेजा। डाक्टरों ने कार सवार दुबचेरा निवासी लिखन राम देवांगन, भूपेंद्र वैष्णव, जान्हवी देवांगन, हेमचंद देशमुख व बाइक सवार जांजगीर चांपा निवासी नकुल राम साहू को मृत बताया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने ही पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार भी वहा पहुंचे। एडिशनल एसपी हरीश राठौर व राजहरा थाना प्रभारी वीणा यादव भी पहुंची।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर