ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड चैंपियनशिप पर किया कब्जा, भारत को 209 रनों से हराया

नईदिल्ली,  लंदन के द ओवल ग्राउंड पर चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से करारी शिकस्त दी और पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। वह पहली ऐसी टीम है, जिसने क्रिकेट हर फॉर्मेट के विश्व कप को जीता है। वहीं भारत को लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की थी, वहीं से यह तय हो गया था केि उनकी टीम इस मैच में फ्रंट फुट पर है। उसके बाद गेंदबाज़ों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और भारतीय बल्लेबाज़ों को ज़्यादा मौक़ा नहीं दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता बन गया

भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए कुल 444 रनों की जरूरत थी, लेकिन पूरी टीम 234 रनों पर ही सिमट गई। पांचवें दिन के खेल शुरु होने पर विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने पारी आगे बढ़ाई। लेकिन विराट कोहली 49 रन बनाकर आउट हो गये। उन्हें बोलैंड ने पैवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद उतरे रवींद्र जडेजा को भी बोलैंड ने बिना खाता खोले ही बोल्ड कर जिया। टीम इंडिया का छठा विकेट अजिंक्य रहाणे के रुप में गिरा। रहाणे 108 गेंदों में 46 रन बनाकर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। पिछली पारी के हीरो रहे शार्दुल ठाकुर भी खाता नहीं खोल पाए। इन्हें लायन ने अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3, मिचेल स्टार्क ने 2 जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 1 विकेट हासिल किया।

  • Related Posts

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    नब्बे साल के इतिहास में जम्मू कश्मीर बीसवें टीम और दसवें राज्य के रूप में रणजी विजेता होने का गौरव हासिल किया है।  पहली पारी के बढ़त के आधार पर…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई