ओपन स्कूल; हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम घोषित

0 हाई स्कूल का परीक्षाफल 24.47 और हायर सेकेण्डरी का 32.52 प्रतिशत

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा सितम्बर-अक्टूबर 2023 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। हाई स्कूल का परीक्षाफल 24.47 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी का परीक्षाफल 32.52 प्रतिशत रहा है।

हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 16,923 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें 15,587 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सात परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। 15,580 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कुल 3813 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा परीक्षाफल 24.47 प्रतिशत रहा है। इसी तरह हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए 18983 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिसमें से 17841 परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 2073 छात्र आरटीडी योजना अंतर्गत सम्मिलित हुए। तीन परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया। 15801 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इनमें 5139 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और परीक्षाफल 32.52 प्रतिशत रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने बताया कि परीक्षा परिणाम छात्र ओपन स्कूल की वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.inऔरhttps://results.cg.nic.inसे प्राप्त कर सकते हैं। अनुत्तीर्ण छात्र परीक्षा के आवेदन फॉर्म अपने अध्ययन केन्द्र से भरकर आगामी परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के घोर नक्सल क्षेत्र जगरगुंडा इलाके में तैनात सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट रॉकी कसाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संघ लोक…

    SUSPEND; हिंदू देवी–देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला प्राचार्य निलंबित,बोनस अंक का लालच देकर छात्रों से कराई स्कूल की रंगाई–पुताई 

    बिलासापुर, जांजगीर चांपा जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को दस नंबर बोनस अंक देने का लालच देकर स्कूल में रंगाई– पुताई करवाने वाले और हिंदू देवी– देवताओं के खिलाफ…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां