कर्मचारी चयन आयोग जारी करेगा SSC CHSL 2023 नोटिफिकेशन; केंद्रीय मंत्रालयों में LDC, DEO की हजारों नौकरियां

नईदिल्ली, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा 2023 की अधिसूचना मंगलवार 9 मई 2023 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की जानी है। अधिसूचना जारी होते से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी जिसकी आखिरी तारीख 8 जून निर्धारित है।

यदि आप 12वीं पास हैं और केंद्रीय मंत्रालयों विभागों में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में इंटरमीडिएट (कक्षा 12) उत्तीर्ण योग्यता वाले विभिन्न पदों की हजारों रिक्तियों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है। आयोग द्वारा वर्ष 2023 के लिए इस परीक्षा की अधिसूचना मंगलवार, 9 मई 2023 को जारी की जानी है। एसएससी सीएचएसएल नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जारी करेगा, जिसे उम्मीदवार होम पेज पर निर्धारित तिथि के समक्ष एक्टिव होने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।

अधिसूचना जारी होते से आवेदन प्रक्रिया भी होगी शुरू, 8 जून तक करें अप्लाई

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी सीएचएसएल नोटिफिकेशन 2023 जारी किए जाने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवार होम पर ही दिए गए लॉग-इन सेक्शन में एक्टिव लिंक से पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व कर्मचारी वर्गों के उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

SSC CHSL Notification 2023: इन पदों पर होती है भर्ती

एसएससी द्वारा जिन केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों में 12वीं पास योग्यता वाले जिन पदों के लिए सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन किया जाता है, उनमें कनिष्ठ वर्ग लिपिक (Lower Division Clerk – LDC), डाटा एंट्री ऑपरेटर ( Data Entry Operator – DEO), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (Junior Secretariate Assistant – JSA), आदि शामिल हैं।

  • Related Posts

    INTERVIEW; 17 नवंबर को प्रस्तावित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित, तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती

    रायपुर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित…

    TEACHER; सरकारी शिक्षक बनने का मौका, 4800 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा नवंबर -दिसंबर 26 में

    रायपुर, प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले दो महीने तीन परीक्षाएं होने जा रही हैं। प्रदेश में पांच हजार नियमित शिक्षकीय पदों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत