INSPECTION; कलेक्टर ने इंटक वेल फील्टर प्लांट का लिया जायजा,दिए साफ-सफाई के निर्देश,बीरगांव में भी सड़कों के किनारे कंंडम वाहन हटाने की हिदायत

रायपुर, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सुबह नगर निगम बीरगांव दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीरगांव नगर निगम के इंटक वेल का निरीक्षण किया। उन्होंने इसमें एकत्र होने वाले पानी के स्त्रोत की जानकारी ली। बीरगांव नगर निगम आयुक्त बृजेश क्षत्रिय ने बताया कि खारून नदी से पानी इंटक वेल में जाता है। कलेक्टर ने उक्त परिसर के पास स्थित सीएसईबी के पुराने इंटक वेल के स्ट्रक्चर को हटाने का निर्देश भी दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने बिरगांव नगर निगम के फिल्टर प्लांट का भी अवलोकन किया और पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले दस वर्षों के पेयजल आपूर्ति के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए।

कलेक्टर ने कहा कि सड़कों के किनारे जो कंडम वाहन वर्षों से पड़े हुए हैं। उनके मालिकों का पता कर उन्हें हटाने के लिए कहे। उनके द्वारा ना हटाये जाने पर कार्यवाही करते हुए कंडम वाहनों को थाने में जमा कर दें। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि वार्डों में निमित रूप से सफाई होनी चाहिए। सफाई कर्मचारी जो कार्यरत हैं उनकी अनिवार्य रूप से उपस्थिति करें। बीरगांव नगर निगम आयुक्त बृजेश क्षत्रिय तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की कमी पर 9 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल

    महासमुंद, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।…

    MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच