कांग्रेस के 53 प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी; 17 नए चेहरे, 10 विधायकों के टिकट कटे,शैलेष नितिन त्रिवेदी को मिली टिकट

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों के नाम है। इसमें 17 नए चेहरे हैं, वहीं 10 विधायकों के टिकट कटे हैं। इससे पहले नवरात्रि के पहले दिन 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई थी। अभी 7 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नही किये गए है। इसमेंं सरायपाली ,महासमुंद ,रायपुर उत्तर, धमतरी आदि शामिल है।

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें 53 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अनुसार पूर्व महापौर जतिन जायसवाल जगदलपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए हैं। जतिन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं। 58 वर्षीय जतिन नए चेहरे हैं। जगदलपुर सीट से भाजपा ने भी अपने पूर्व महापौर किरण देव को प्रत्याशी बनाया है। जगदलपुर अनारक्षित सीट पर दो पूर्व महापौर के बीच विधानसभा चुनाव में मुकाबला होगा।

छत्‍तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। जिसमें पहले चरण में सात नवंबर को चुनाव होंगे और दूसरे चरण में 17 नवंबर को की तारीख सुनिश्चित की गई है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी हुई थी,वहीं 12 अक्टूबर को नईदिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।

बिंद्रानवागढ़ से जनक ध्रुव को बनाया विधायक प्रत्याशी

वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस के पद पर हैं। 10 साल बाद फिर आमने सामने जनक ध्रुव और गोवर्धन मांझी । 2013 के विधानसभा चुनाव में गोवर्धन मांझी से 30 हजार मतों से हारे थे जनक ध्रुव । जनक ध्रुव दूसरी बार बिंद्रानवागढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए हैं।

राजिम से कांग्रेस ने वर्तमान विधायक अमितेश शुक्ल पर भरोसा बरकार रखते हुए उन्हें छठवीं बार राजिम से प्रत्याशी घोषित किया है। अमितेश शुक्ल 2018 के चुनाव में 59 हजार मतों से विजयी हुए थे । राजिम को शुक्ला परिवार की परंपरागत सीट माना जाता है। 1999 में श्यामाचरण के लोकसभा जाने के बाद उप चुनाव हुए और अमितेश शुक्ल ने जीत दर्ज की।अजीत जोगी की सरकार में पंचायत मनात्री बने। कांग्रेस पार्टी वहां 1999 से लगातार अमितेश शुक्ल को प्रत्याशी बना रही है पिछले 5 चुनाव में से अमितेश शुक्ल 3 बार जीते है और 2 बार हारे हैं।

 53 प्रत्‍याशियों के नाम

सरगुजा संभाग में विधानसभा सीटें

भरतपुर-सोनहट(एसटी) गुलाब सिंह कमरो

मनेंद्रगढ़ (सामान्य) रमेश सिंह

प्रेमनगर(सामान्य) खेलसाय सिंह

भटगांव (सामान्य) प्रेमनाथ राजवाड़े

प्रतापपुर(एसटी) राजकुमार मरावी

रामानुजगंज(एसटी) डा. अजय तिर्की

सामरी(एसटी) विजय पैकरा

लुंड्रा(एसटी) डा. प्रीतम राम

जशपुर(एसटी) विनयकुमार भगत

कुनकुरी(एसटी) यूडी मिंज

पत्थलगांव(एसटी) रामपुकार सिंह

बिलासपुर संभाग में विधानसभा सीटें

लैलुंगा(एसटी) विद्यावती सिदार

रायगढ़(सामान्य) प्रकाश शक्राजीत नायक

सारंगढ़(एससी) उत्तरी जांगड़े

धर्मजयगढ़(एसटी) लालजीत सिंह राठिया

रामपुर(एसटी) फूलसिंह राठिया

कटघोरा(सामान्य) पुरुषोत्तम कंवर

पाली-तानाखार (एसटी) दुलेश्वरी सिदार

मरवाही(एसटी) डा. केके ध्रुव

कोटा(सामान्य) अटल श्रीवास्तव

लोरमी(सामान्य) थानेश्वर साहू

मुंगेली(एससी) संजीत बैनर्जी

तखतपुर(सामान्य) डा. रश्मि आशीष सिंह

बिल्हा(सामान्य) सियाराम कौशिक

बिलासपुर(सामान्य) शैलेष पांडेय

बेलतरा(सामान्य) विजय केशरवानी

मस्तुरी(एससी) दिलीप लहरिया

अकलतरा(सामान्य) राघुवेंद्र सिंह

जांजगीर-चांपा(सामान्य) व्यास कश्यप

चंद्रपुर(सामान्य) रामकुमार यादव

जैजैपुर(सामान्य) बालेश्वर साहू

पामगढ़(एससी) शेषराज हरबंश

रायपुर संभाग की विधानसभा सीट

बसना(सामान्य) देवेंद्र बहादुर सिंह

खल्लारी (सामान्य) द्वारिकाधीश यादव

बिलाईगढ़(एससी) कविता प्रान लहरे

बलौदाबाजार(सामान्य) शैलेष नितिन त्रिवेदी

भाटापारा (सामान्य) इंदरकुमार साव

धरसींवा(सामान्य) छाया वर्मा

रायपुर-ग्रामीण(सामान्य) पंकज शर्मा

रायपुर- पश्चिम (सामान्य) विकास उपाध्याय

रायपुर-दक्षिण(सामान्य) महंत रामसुंदर दास

अभनपुर(सामान्य) धनेंद्र साहू

राजिम(सामान्य) अमितेश शुक्ल

बिंद्रानवागढ़(एसटी) जनकलाल ध्रुव

कुरूद(सामान्य) तारिणी चंद्राकर

दुर्ग संभाग की विधानसभा सीटें

संजारी बालोद(सामान्य) संगीता सिन्हा

गुंडरदेही(सामान्य) कुंवरसिंह निषाद

दुर्ग शहर (सामान्य) अरुण बोरा

भिलाई नगर(सामान्य) देवेंद्र यादव

वैशाली नगर(सामान्य) मुकेश चंद्राकर

अहिवारा(एससी) निर्मल कोसरे

बेमेतरा(सामान्य) आशीष कुमार छाबड़ा

जगदलपुर संभाग

जगदलपुर(सामान्य) जितिन जायसवाल

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति