कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम लिफाफे में बंद; नौ सितंबर को आएगी कांग्रेस की पहली सूची

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी 35 से 40 प्रत्याशियों की सूची की घोषणा नौ सितंबर को कर सकती है। प्रत्याशियों के नाम लिफाफे में बंद हो चुके हैं मगर अभी विचार-विमर्श करना बाकी है। रविवार को राजीव भवन में तीन घंटे तक चली चुनाव समिति की मैराथन बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसमें यह सहमति बनी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, चुनाव समिति के अध्यक्ष मो. अकबर की मौजूदगी में प्रत्याशियों की टिकट पर चर्चा हुई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रत्याशियों की सूची में पहले चरण में राज्य शासन के मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष के सीट की घोषणा होगी। इसके बाद अन्य सीटों के प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

चुनाव समिति की दूसरे चरण की बैठक मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को होगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत शामिल होंगे। इनके बाद आवश्यकता पड़ने पर संभाग प्रभारियों से भी चर्चा होगी। कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आठ सितंबर को कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। यह संभावना जताई जा रही है कि आठ सितंबर को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिार्जुन खरगे राजधानी पहुंचेंगे ,वहीं इसके अगले दिन नौ सितंबर को नामों की घोषणा होगी। गौरतलब है कि इसके पहले कांग्रेस की पहली सूची छह सितंबर को आने वाली थी।

चुनाव समिति की बैठक समिति में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, समिति के अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, अनिला भेड़िया, जयसिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, रुद्रगुरु और शिव डहरिया सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सहप्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी सचिव चंदन यादव, विधायक धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…