काव्य रचनाओं से नारी की महत्वता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

0 एम्स में हिंदी साहित्य प्रेमियों के लिए राजभाषा साहित्य संगम, काव्य संध्या

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में हिंदी साहित्य के श्रोताओं के लिए काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इसमें 31 कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को विभिन्न संदेश दिए। प्रमुख रूप से समाज में नारी की बढ़ती भूमिका और महत्व को रेखांकित करने के साथ ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का भी काव्यात्मक संदेश प्रेषित किया गया।

एम्स में हिंदी साहित्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एम्स रायपुर राजभाषा साहित्य संगम’ का गठन किया गया है। इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इसमें 31 कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत की जिसमें चिकित्सक, कर्मचारी और छात्र सभी सम्मिलित थे।

काव्य संध्या का उद्घाटन करते हुए निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने कहा कि इस प्रकार के मंच स्वयं की अभिव्यक्ति का माध्यम हैं। उन्होंने छात्रों को अपनी रचनात्मकता को और अधिक निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने राजभाषा हिंदी से सभी को जोड़ने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक अग्रवाल, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. शिव शंकर मिश्रा, डॉ. नम्रता छावड़ा शर्मा, डॉ. वंदना रथ, मधुरागी श्रीवास्तव, आदित्य शुक्ला, गिरधारी लाल साहू, हनुमान सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्रों ने रचनाएं प्रस्तुत की।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां