केंद्रीय एजेंसियों और अर्धसैनिक बलों के जरिए चुनाव प्रचारित करने की शिकायत चुनाव आयोग से

रायपुर, कांग्रेस ने केंद्रीय एजेंसियों और अर्धसैनिक बलो के जरिए चुनाव प्रचारित करने की शिकायत चुनाव आयोग सेकी है।इस संबंध में कांग्रेस विधि विभाग ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपते हुये कहा कि हमें सूचना मिली है कि ऐन चुनाव के बीच केंद्रीय जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई है और छत्तीसगढ़ पहुंच रही है। उनके साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलो की टुकड़ियां भी आ रही है। उनके साथ विशेष विमान से बड़ी-बड़ी संदूकें भी पहुंची है।

हमें आशंका है कि कार्रवाई के नाम पर बस्तर सहित सुदूर क्षेत्रों में एजेंसियां जाएंगी और साथ में केंद्रीय अर्धसैनिक बलो के दस्ते भी, हमें आशंका है कि इन संदूकों में बड़ी मात्रा में धन-राशि ले जाई जा रही है जो चुनाव को प्रभावित करने के लिए बांटी जाएंगी।अनुरोध है कि पूरे प्रदेश में स्थानिक जांच केंद्रों से गुजरने वाले हर वाहन की जांच की जाए चाहे वह केंद्रीय जांच एजेंसियों की हो या फिर अर्ध सैनिक बलो की इनके संदूकों को खोलकर बारीकी से जांच की जाए और उसके बाद ही कहीं आने जाने की अनुमति दी जाए। विशेषकर बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में अगर निष्पक्षता से इन एजेंसियों की जांच नहीं की जाएगी तो हमें आशंका है कि इससे चुनाव प्रभावित होंगे।

कांग्रेस ने किया उड़ीसा के राज्यपाल की चुनाव आयोग में शिकाय

 प्रदेश कांग्रेस के द्वारा उड़िसा के राज्यपाल रघुवरदास के छत्तीसगढ़ में निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में आगमन होने से छत्तीसगढ़ में लागु आदर्श आचार संहिता का उल्लघन होने पर चुनाव आयोग से शिकायत की गई है।
शिकायत में कहा गया है कि उड़िसा के राज्यपाल रघुवरदास का 02 नवंबर से 03 नवंबर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित कार्यक्रम में आगमन हुआ है। महामहिम के आगमन पर उनके द्वारा विशेष समाज के लोगो को उद्बोधन कर छत्तीसगढ़ में लागू आचार संहिता का उल्लघन किया जा रहा है। उनके उद्बोधन से छत्तीसगढ़ में मतदाताओ का अपने विवेकानुसार स्वतंत्र रूप से अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्याशी को वोट किया जाना प्रभावित हो रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    ASSEMBLY; भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन

    0 अब नियमित और सुव्यवस्थित होगी भर्ती प्रक्रिया – मुख्यमंत्री रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 को पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……