केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह; 27 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन फुल, 25 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

देहरादून, उत्तराखंड (Uttarakhand) में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. पिछली बार की तरह अब भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है. इस बार केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. 22 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा में केदारनाथ धाम के लिए अभी से 27 अप्रैल तक का रजिस्ट्रेशन (Chardham Yatra Ragistraion) पूरा हो गया है. केदारनाथ के लिए 3 लाख 70 हजार श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. 

उत्तराखंड में 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे. वहीं 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. इस यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से दो महीने पहले 21 फरवरी से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था. इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिले के स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है. चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं. 

केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं को अभी बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए रजिस्ट्रेशन मिल रहा है लेकिन केदारनाथ के लिए 27 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन फुल हो गया है, यहां के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रद्धालुओं को अब 27 अप्रैल के बाद ही रजिस्ट्रेशन की ही तारीख मिल रही है.

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार के मुताबिक अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. इनमें से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ के लिए हुआ है. यहां के लिए 3.70 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं वहीं बद्रीनाथ के लिए 3.09 लाख, गंगोत्री के लिए 1.78 और यमुनोत्री के लिए 1.70 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं.

  • Related Posts

    NEMBHARAT; भारत में Uber-Ola को टक्कर देने आ रहा Nembharat, बिना सर्ज प्राइसिंग के मिलेगी राइड

    नईदिल्ली, भारत के टैक्सी बाज़ार में Nembharat नाम का एक नया ऐप दस्तक देने वाला है, जो Uber और Ola जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती देगा. इस प्लेटफॉर्म की सबसे…

    RAILWAY; उरकुरा स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग में 177 यात्री बिना टिकट पकड़ाये,185 मामले दर्ज

    रायपुर, रायपुर रेल  मंडल  में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान 20 फरवरी को सुबह 08 बजे से…

    You Missed

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo