गणेश चतुर्थी पर लॉन्च हुआ जियो एयर फाइबर;599 रुपए में 30 mbps की स्पीड मिलेगी; दिल्ली, मुंबई जैसे 8 शहरों से शुरुआत

मुम्बई, रिलायंस जियो ने आज 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर अपनी एयर फाइबर सर्विस लॉन्च कर दी है। फिलहाल ये सर्विस 8 शहरों- अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे में मिलेगी। एयर फाइबर के लिए 1000 रुपए इंस्टॉलेशन चार्ज देना होगा। 100 रुपए में इसे बुक कर सकते हैं। ये अमाउंट बिल में एडजस्ट हो जाएगा।

एयर फाइबर की बुकिंग के लिए जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। कनेक्शन के साथ लेटेस्ट वाई-फाई राउटर, टीवी के लिए 4K सेट टॉप बॉक्स और वॉयस एक्टिव रिमोट मिलेगा। सभी प्लान 6 और 12 महीने के ऑप्शन में उपलब्ध हैं। अगर 12 महीने का प्लान लेते हैं तो 1000 रुपए का इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना होगा।

कहीं भी ले जा सकते हैं एयर फाइबर
एयर फाइबर की खासियत इसकी पोर्टेबिलिटी है। यूजर इसे किसी भी लोकेशन पर ले जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि वहां पर 5G कनेक्टिविटी होनी चाहिए। रिलायंस जियो के मुताबिक, उनका एयर फाइबर चलते-फिरते ब्रॉडबैंड जैसी स्पीड देने में सक्षम है।

दूर दराज इलाकों में आसानी से पहुंच सकेगा हाई-स्पीड इंटरनेट
अभी जियो, एयरटेल सहित अन्य कंपनियों के ऑप्टिक वायर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फाइबर शहरों तक ही सीमित हैं, लेकिन एयर फाइबर बिना किसी वायर के इंटरनेट प्रोवाइड करता है। ऐसे में एयर फाइबर के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट आसानी से दूर दराज के इलाकों में पहुंच सकेगा।

जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर में क्या अंतर है?
जियो फाइबर ऑप्टिक वायर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हैं। इसके जरिए इंटरनेट प्रोवाइड करने के लिए कंपनी घर/ऑफिस में एक राउटर इंस्टॉल करती है। उस राउटर तक ऑप्टिक वायर को ले जाकर कनेक्ट करती है। इसके बाद फाइबर स्टेबल हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड करता है।

एयर फाइबर के जरिए कंपनी वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइड कर रही है। यह काफी हद तक वायरलेस डोंगल की तरह काम करता है, लेकिन इंटरनेट स्पीड काफी तेज है। इसके लिए किसी भी प्रकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत नहीं होती। यह आसानी से इन्स्टॉल हो जाता है।

एयरटेल पहले ही लॉन्च कर चुका है एयर फाइबर
एयरटेल पहले ही एक्सट्रीम एयर फाइबर दिल्ली और मुंबई में लॉन्च कर चुका है। कंपनी का दावा है कि एयरटेल एक्सट्रीम एयर फाइबर में Wi-Fi 5 राउटर के मुकाबले 50% ज्यादा फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलती है। कंपनी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि देश के अन्य जगहों के लिए एयरटेल एक्सट्रीम एयर फाइबर कब तक अवेलेबल होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BULLION; सुबह-सुबह सोने और चांदी में आई जोरदार गिरावट, ₹1286 सस्‍ता हो गया सोना

    नई दिल्‍ली. सोने और चांदी के वायदा भाव में आज, 3 नवंबर को जोरदार गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोना आज 1286 रुपये गिरकर 138900 रुपये प्रति…

    JIO;जियो लेकर आया चार सस्ते रिचार्ज प्लान,बिना डेटा के 147 रुपये से होंगे शुरू, रोज के लिए कौन सा सबसे अच्छा?

    नईदिल्ली, अगर आप फोन पर इंटरनेट कम चलाते हैं और ज्यादातर कॉल या SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो रिलायंस जियो ने आपके लिए चार सस्ते विकल्प रखे हैं।…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश