गाज गिरने से 4 की मौत; शाम को महासमुंद जिले में ओलावृष्टि, प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश भी हुई

रायपुर, छत्तीसगढ़ में शनिवार को एक बार फिर से मौसम बदल गया। रायपुर में शाम होते ही अंधड़ के बाद कई इलाकों में बारिश हुई है। महासमुंद जिले के पिथौरा में ओले भी गिरे। जबकि बसना सरायपाली में बारिश भी हुई ।मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के सभी जिलों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी।

उधर, मनेंद्रगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं 4 लोगों की मौत और 4 लोग झुलस गए हैं। वहीं तेज आंधी-तूफान की वजह से बेमेतरा समेत कई जिलों में बिजली बंद रही। शाम होते होते दुर्ग-भिलाई और रायपुर में बौछारें शुरू हो गई थी।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। इस वजह से मौसम पिछले 2 दिनों से ठंडा है। राजधानी रायपुर में गुरुवार रात को बारिश हुई थी।

मनेंद्रगढ़ में 3 की मौत, 2 झुलसे

बदलते मौसम के बीच मनेंद्रगढ़ जिले से एक बुरी खबर भी सामने आई है। यहां पर आंधी तूफान के बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई है। यह पूरी घटना मनेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सोनवर्षा के कछार पारा की है। दोनों युवक महुआ पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। तभी यह हादसा हुआ है। दोनों का नाम आशीष टोप्पो और सियोंन टोप्पो बताया जा रहा है। वहीं आकाशीय बिजली की दूसरी घटना जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में हुई है। यहां घर बना रहे ग्रामीणों पर गाज गिर गई। इसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा और भांजा गंभीर रूप से झुलस गए हैं।इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 साल के बच्चे की मौत और 2 लोग झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस्तर संभाग और कबीरधाम में ओलावृष्टि की आशंका

शनिवार सुबह से प्रदेश भर में धूप खिली हुई है, लेकिन देर शाम तक मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में और कबीरधाम जिले के आसपास के इलाकों में आज ओले गिरने की आशंका है। जिलों में ओलावृष्टि सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। कुछ इलाकों में गाज गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’