गेंदबाजी में रफ्तार के सौदागर……..

आप पाठको में कितनों ने  150से160किलोमीटर की रफ्तार से कार दौड़ाई है? लगभग 98फीसदी लोग इस बात से इंकार कर देंगे कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है। इसी रफ्तार से आजकल क्रिकेट में तेज गेंदबाज  22गज की पिच पर गेंद फेंकने का काम कर रहे है जिन्हे ऐसा करते देखने में आनंद कम  रोमांच ज्यादा  महसूस होता है। हाल ही में आईपीएल स्पर्धा में पंजाब किंग्स के  खिलाफ दिल्ली के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने 156.7(97.3मील /घंटे) की रफ्तार से गेंद फेक कर भारतीय तेज गेंदबाजो द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद के क्रम में सबको पीछे कर दिया। ये रिकार्ड जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के नाम पर था जिन्होंने 2022 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।

 भारत के मौसम और मिट्टी के चलते तेज गेंदबाज मिलना शुरुवाती दौर में कठिन काम था। 1932में सी के नायडू की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुवाती टेस्ट मैच में भारत के निसार  ने शुरुवाती 20मिनट में इंग्लैंड के 3विकेट महज 19रन देकर ले लिए थे। ये माना गया था कि निसार के गेंद की रफ्तार   बॉडी लाइन गेंदबाजी करने वाले लारवुड की गेंद से ज्यादा थी।।

आजादी के बाद भारत में स्पिनर्स ट्रेंड  चला और स्थिति यहां तक पहुंच गई कि नई गेंद की चमक खत्म करने की रस्म अदायगी के लिए एकात मध्यम तेज गेंदबाज रख लिया जाता था।  किसी जमाने में सर्वाधिक शतक और विश्व में सबसे  पहले दस  हजार रन बनाने वाले सुनील गावस्कर से बेदी प्रसन्ना चंद्रशेखर के जमाने में शुरुवाती गेंदबाजी करा ली जाती थी। कपिल देव के आगमन से भारत में तेज गेंदबाज की नर्सरी शुरू हुई। कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ  अपने पहले टेस्ट में  सादिक मोहम्मद के खिलाफ बाउंसर डाला तो पाकिस्तानी खिलाड़ी हतप्रभ हो गए थे। कपिल देव के बाद जगावल श्रीनाथ  ने 1990में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21रन देकर 6विकेट लिए तब उन्होंने 149.6 किलो मीटर /घंटे की रफ्तार से गेंद फेकी थी। इससे आगे आशीष नेहरा निकले। आशीष ने 2003m विश्व कप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ149.7किलोमीटर/घंटे की स्पीड से गेंद फेकी। इस मैच में आशीष ने 23रन देकर 6विकेट लिए थे।

2011में वरुण एरॉन ने  विजय हजारे ट्रॉफी मैच में 153किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद फेक कर  सबसे तेज बने थे। ये रिकार्ड भी उमरान  मलिक ने  2022में दिल्ली केपिटल के खिलाफ157किलोमीटर/घंटे की स्पीड से फेक कर बनाया  था। तेज गेंदबाजों के गेंद की गति नापने के लिए पहले स्पीड गन का उपयोग होता था। इसका निर्माण 1947में जान बाकर ने किया था। स्पीड गन डॉपलर प्रभाव सिद्धांत पर काम करता है। इस स्पीड गन में एक रिसीवर और ट्रांसमीटर होता है।  स्पीड गन को साइड स्कीन के पास एक ऊंचे खंबे में लगाया जाता है, जहां से पिच की दिशा में एक सूक्ष्म तरंग भेज कर पिच में फेकी गई गेंद की स्पीड नाप ली जाती है।

कंप्यूटर युग में  2001से हाक आई सिस्टम प्रचलन में है। डा.पाल हाकिंस ने ये कंप्यूटर सिस्टम तैयार किया है जिसमे 6कैमरे की मदद से गेंद की रफ्तार देख ली जाती है। दुनियां भर में  चार गेंद बाज ऐसे है जिन्होंने 160किलोमीटर/ घंटे की स्पीड से गेंद फेकी है। पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के जैफ टॉमसन का है जिन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1975में पर्थ टेस्ट में 160.6किलोमीटर/घंटे की स्पीड से गेंद फेकी थी। दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली का है जिन्होंने 2005में नेपियर (न्यूजीलैंड) में 160.8किलोमीटर/घंटे की स्पीड से गेंद फेकी। तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के शान ट्रेट का है जिन्होने लार्ड्स के ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ 161.1किलोमीटर/घंटे की स्पीड से गेंद फेकी थी।

 स्पीड स्टार या गति का बादशाह या तूफानी गेंदबाजी का महारत कोई भी  नाम दीजिए  एक ही गेंदबाज काफी है। ये है पिंडी या रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से विख्यात पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर जिन्होंने  2003के विश्व कप स्पर्धा में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3किलोमीटर/घंटे की गति से 22गज की पिच को पार कर दिया था।

दुनियां में  तेज गेंदबाजों के नाम पर माइकल होल्डिंग,एंडी राबर्ट्स,  जोएल गार्नर, की चर्चा होती है लेकिन ये सभी स्पीड स्टार नही हुए लेकिन अचूक गेंदबाजी के लिए इनके साथ साथ डेनिस लिली,  रिचर्ड हेडली का नाम लिया जाता है।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश