गैस सिलेंडर रिफलिंग करते ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार; 39 सिलेंडर जब्त

रायपुर, अवैध रूप से गैस सिलेंडरों में गैस रिफलिंग करने के साथ ही अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की बिक्री करते साईंनाथ ट्रेडर्स का संचालक बादल साहू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पास गैस रिफलिंग व गैस सिलेंडर बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज एवं पंजीयन नहीं था। उसके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के कुल 39 नग सिलेंडर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।

मंगलवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत ललिता चौक स्थित साईंनाथ ट्रेडर्स के संचालक द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे गैस सिलेंडरों में गैस रिफलिंग कर अवैध रूप से गैस सिलेंडर बिक्री की जा रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राइम और थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सांईनाथ ट्रेडर्स में जाकर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकान में एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम बादल साहू होने के साथ ही स्वयं को सांईनाथ ट्रेडर्स का संचालक होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा दुकान की तलाशी लेने पर घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे गैस सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस रिफलिंग करना पाया गया। आरोपित बादल साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें एक नग कमर्शियल खाली सिलेंडर एचपी कंपनी का, नौ नग घरेलू इंडेन कंपनी का सिलेंडर भरा हुआ, एक नग एचपी कंपनी का भरा सिलेंडर, पांच नग भारत कंपनी का सिलेंडर, जिसमें चार भरा हुआ, एक खाली, 23 नग छोटा खाली सिलेंडर कुल 39 नग सिलेंडर, सात नग नोजल सहित अन्य सामान जब्त किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LPG; 261 रुपये महंगा हुआ छोटा सिलेंडर, रसोई गैस से सिर्फ 31 रुपये कम, अब डीजल-पेट्रोल की बारी

    नई दिल्‍ली, ईरान और अमेरिका के साथ जारी जंग से बढ़ा एलपीजी संकट अब खुलकर सामने आ गया है. तमाम दावों के बीच सरकारी तेल कंपनियों के लिए अब इस संकट…

    FOOD; उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर एफआईआर दर्ज

    बिलासपुर, कोबरा जिले में राशन वितरण कार्य में अनियमितता को लेकर प्राप्त शिकायतों पर प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए कई उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के विरुद्ध कड़ी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…