टिकट के लिए कांग्रेस के दावेदारों को ब्लाक कमेटी में आज से करना होगा आवेदन

रायपुर, कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की राजीव भवन में हुई बैठक में तय किया गया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन करेंगे। यह आवेदन गुरुवार से लिया जाएगा। कांग्रेस ने पहली बार दावेदारों से आनलाइन आवेदन भी मंगाया है। ब्लाक से आए आवेदन पर जिला स्तर पर चर्चा होगी और प्रदेश चुनाव समिति को तीन से पांच दावेदारों का पैनल भेजा जाएगा।

चुनाव समिति के सदस्यों की मानें तो उम्मीदवार चयन में पहली प्राथमिकता जीतने की क्षमता है। उसके बाद जातिगत समीकरण को ध्यान में रखा जाएगा। कांग्रेस ही पहली सूची सितंबर के दूसरे सप्ताह तक आ सकती है। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी से 30 अगस्त तक पैनल मंगाया गया है।

प्रदेश प्रभारीकुमारी शैलजा ने दो टूक में कहा कि किसी भी प्रत्याशी के आवेदन पार्टी के बड़े नेता या फिर चुनाव समिति के सदस्यों से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। दावेदारों को 17 से 22 अगस्त तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी में ही टिकट के लिए आवेदन करना होगा।चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि टिकट उसे ही मिलेगी, जो जीतने वाला होगा। किसी गुट या नेता का करीबी होना टिकट वितरण के लिए कोई पैमाना नहीं है।

बैठक में निर्णय

-किसी भी बड़े नेता या चुनाव समिति के सदस्यों काे सीधे दिया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

– 17 से 22 अगस्त तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन लिए जाएंगे।

– दावेदारों से आवेदन की कोई फीस नहीं ली जाएगी। आवेदन पत्र आनलाइन अपलोड किया जाएगा, जिसे भरकर देना होगा।

– 24 अगस्त तक सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में नामों को लेकर मीटिंग पूरी कर ली जाएगी।

– 26 से 29 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी आवेदनों पर विचार करेगी और पैनल तैयार करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन,चीन को झटका

    काठमांडू, नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार…

    POLITICS; दीपक बोले- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने आबकारी मेनपावर टेंडर में गड़बड़ी, एक ही मालिक के दो कम्पनियों को ठेका

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को एटीएम बना लिया है। अब एक नया खुलासा हुआ है जिसमें सारे नियम कायदे को ताक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम