चुनाव प्रचार; घर-घर पहुंचे मो.अकबर, मतदाताओं के भरपूर समर्थन का भरोसा 

कवर्धा, कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने आज लोगों के घर घर जाकर लोगों से भेंट की।उन्होंने अधिवक्ताओं से भी भेंट की।अकबर ने दो तीन दिनों से कवर्धा में जनसंपर्क किया।प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद वे अलग अलग वार्डों में पहुच कर घरों में गए तथा परिवार जनों से मिले।

कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान एकतरफा जीत का दावा किया है।प्रचार अभियान में उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यों को गिनाया तथा कांग्रेस द्वारा की गई घोषणाओं को बताया।कांग्रेस ने भले ही घोषणा पत्र 5 नवंबर को जारी किया लेकिन इसके सत्रह बिंदुओं को पहले ही बता दिया था। मोहम्मद अकबर खुद चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष हैं।अकबर शुरू से कांग्रेस को 75 पार सीट मिलने का दावा करते रहे।उन्होंने कवर्धा से एकतरफा जीत का दावा भी प्रचार के दौरान किया। उल्लेखनीय है कि 2018 के चुनाव में 59 हजार से अधिक वोटों से अकबर ने जीत दर्ज की थी।उन्हें साठ हजारी भी कहा जाता रहा।

मोहम्मद अकबर ने विकास को हो प्रचार में केंद्रित रखा।सहज सरल व्यवहार के कारण उन्हें लोकप्रिय नेता भी कहा जाता है।मोहम्मद अकबर 1993 से कबीरधाम जिले में चुनाव लड़ रहे हैं।वे कबीरधाम जिले की वीरेंद्र नगर,पंडरिया और कवर्धा से विधायक रह चुके हैं।प्रदेश मंत्रिमंडल में पांच विभाग वाले मंत्री होने के कारण उनके निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा पर सभी की विशेष नज़र है।साथ हज़ार के लगभग की जीत पिछले चुनाव में दर्ज करने के कारण राष्ट्रीय मीडिया भी कवर्धा पर ध्यान रखे हुए है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती