मुख्यमंत्री भूपेश ने साधा निशाना- ईडी व आइटी 17 के बाद लेंगे ब्रेक, लोकसभा चुनाव में फिर आएंगे

रायपुर,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आइटी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईडी और आइटी वाले 17 नवंबर के बाद थोड़ा ब्रेक लेंगे। अपने बच्चों के साथ छुट्टियां बिताएंगे। फिर लोकसभा से पहले ये फिर ट्रिप प्लान करेंगे। मैं तो पहले ही कहता हूं कि ईडी ही भाजपा है और भाजपा ही ईडी है। अब वो नहीं दिखेंगे, आराम करेंगे। और करेंगे क्यों नहीं भाई, उनके भी बाल बच्चे हैं।

मोदी वाशिंग पाउडर से धुल जाते हैं सारे दाग

सीएम बघेल ने कहा कि जो भी नेता भाजपा के साथ चले जाते हैं, मोदी वाशिंग पाउडर से धुलने के बाद उनके सारे दाग साफ हो जाते हैं। उन्होंने इस सिलसिले में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से लेकर नारायण राणे तक के कई उदाहरण दिए। बघेल ने यह बात शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक बयान के बारे में पूछे जाने पर कही। बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल भाजपा ज्वाइन नहीं करेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा कर लें, तो ये महादेव एप, ‘हर-हर महादेव एप’ बन जाएगा और उनके खिलाफ सारे केस सुलझ जाएंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; दीपावली के पहले धान की खरीदी शुरू हो-किसान त्योहार कैसे मनायेंगे?

    रायपुर, राज्य स्रकार द्वारा धान खरीदी दीपावली के पहले शुरू किये जाने की मांग कांग्रेस ने किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि…

    POLITICS; विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश की मूलभूत समस्याओं पर सार्थक चर्चा और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत विमर्श सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच