छत्तीसगढ़ के 7 रेलवे स्टेशन होंगे हाईटेक;टिकट स्कैन करने पर होगी स्टेशन में एंट्री, यात्रियों को मिलेंगी बेहत्तर आधुनिक सुविधाएं

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया। उन्होंने इस योजना के तहत 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलपमेंट की आधारशिला रखी। रायपुर रेलवे स्टेशन से राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, सांसद सुनील सोनी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस कार्यक्रम से जुड़े।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले राज्यपाल ने रायपुर के मंडल स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने उन्हें रेलवे स्टेशन के संबंध में जानकारी दी। रिडेवलप किए जा रहे स्टेशनों में छत्तीसगढ़ के 7 स्टेशन शामिल हैं। जिनमें रायपुर, बिलासपुर,दुर्ग,अकलतरा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा-नेवरा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में और महासमुंद ईस्ट कोस्ट रेलवे में शामिल हैं।

इन रेलवे स्टेशनों की सूरत अब बदलेगी। जिसमें शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन में हुए कार्यक्रम के दौरान इसके नए इन्फ्रास्ट्रक्चर का मॉडल भी रखा गया। स्टेशन के आर्किटेक्ट वशिष्ठ थारवानी ने बताया कि स्टेशनों के रिनोवेशन से जुड़े काम पूरा होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अभी इन स्टेशनों पर सभी मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन इस योजना के बाद स्टेशनों में सुविधाओं का विस्तार हो जाएगा। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग स्टेशन हाईटेक यात्री सुविधाओं के साथ टेक्नोलॉजी, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनेंगे।

बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग स्टेशनों में अब कैसा होगा

  • स्टेशन बिल्डिंग के दोनों तरफ से शहर एंट्री हो सकेगी।
  • लिफ्ट और एस्कलेटर लगाए जाएंगे।
  • इक्विलेंट कार पार्किंग की सुविधा।
  • पूरी तरह ग्रीन बिल्डिंग।
  • टिकट स्कैन करने पर ही स्टेशन में एंट्री होगी।
  • एंट्री और एग्जिट का रास्ता पूरी तरह अलग होगा।

इस तरह की यात्री सुविधाएं मिलेंगी
– विशाल छत आवरण
– नए बड़े फुट ओवर ब्रिज
– स्टेशन की छतों पर सोलर पैनल, रेनहार्वेस्टिंग
– चार फ्लोर का थ्री स्टार होटल रहेगा
– हॉल नई बिल्डिंग में बनेगा। हॉल के भीतर ही फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल और कई शॉप होंगी
– पार्सल और पैसेंजर एरिया पूरी तरह से अलग रहेगा।

अकलतरा, तिल्दा-नेवरा, भिलाई पावर हाउस, गोंदिया, वडसा और चांदा फोर्ट स्टेशनों में मिलेंगी ये सुविधाएं

  • जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।
  • लिफ्ट और एस्कलेटर बनेंगे।
  • सर्कुलटिंग एरिया का डेवलपमेंट होगा।
  • वेटिंग हाल और टायलेट्स का हाईटेक होंगे।
  • स्टेशन लाईटिंग में सुधार, साइनेज, ट्रेन और कोच इंडिकेटर बोर्ड्स की सुविधा बढ़ाई जाएगी।
  • पार्किंग एरिया बढ़ाया जाएगा।
  • प्लेटफॉर्म एरिया का भी होगा विस्तार,शेड से होगी कवरिंग।
  • बाहर का लुक भी आकर्षक बनाया जाएगा।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर