छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो सभी संविदा कर्मचारी 6 माह में नियमित होंगे- संजीव झा 

रायपुर, छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों के अर्धनग्न प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक संजीव झा ने तूता धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों का समर्थन किया और उन्होंने वादा किया कि भाजपा और कांग्रेस सरकार ने आपके साथ धोखेबाजी की है। यदि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो पंजाब सरकार की भांति 6 माह में सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। 

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया का ढोंग रच रहे हैं। वास्तविक छत्तीसगढ़िया होते तो छत्तीसगढ़ के युवक-युवतियों को नियमितीकरण अवश्य करते। संजीव झा ने कहा कि नियमितीकरण की इच्छाशक्ति होने पर नियमितीकरण करने में कोई वैधानिक बाधा नहीं है। हमारी पार्टी के पंजाब सरकार बनते ही 28 हजार अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण  किया। शिक्षकों का नियमितीकरण करते हुए किसानों को खाद बीज,निशुल्क बिजली प्रदान कर कृषि उपज को 24 घंटे में क्रय करने की व्यवस्था की है।

उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, लोकसभा प्रभारी विजय गुरुबक्क्षानी, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, सचिव विजय कुमार झा, महिला नेत्री दुर्गा झा, युवा विंग अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, कार्यक्रम प्रभारी गौरव सिंह, जिला अध्यक्ष सागर क्षीरसागर, मो काशिफ आदि शामिल थे। आंदोलनकारियों ने आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों का करतल ध्वनि से स्वागत किया तथा स्वीकार किया कि 20 वर्षों से भाजपा कांग्रेस की सरकार ने उनके साथ छलावा किया है।

  • Related Posts

    POLITICS;नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन,चीन को झटका

    काठमांडू, नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार…

    POLITICS; दीपक बोले- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने आबकारी मेनपावर टेंडर में गड़बड़ी, एक ही मालिक के दो कम्पनियों को ठेका

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को एटीएम बना लिया है। अब एक नया खुलासा हुआ है जिसमें सारे नियम कायदे को ताक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम