छत्तीसगढ़ में पंजाब और गुजरात के फार्मूले पर चुनाव लड़ेंगे, दूसरी पार्टी के डंप नेताओं को आप में टिकट नहीं

रायपुर, आप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और राज्य सभा सांसद संदीप पाठक का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा ? यह चुनाव के एक महीने पहले घोषित कर दिया जाएगा। पंजाब और गुजरात के फार्मूले पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। हम दिल्ली मॉडल को लोगों तक पहुंचाएंगे। भाजपा-कांग्रेस के बागी नेताओं का हमारे यहां स्वागत है, लेकिन टिकट काबिल को ही मिलेगी। डंप नेताओं की हमारे यहां भी कोई जगह नहीं है। बता दें कि मुंगेली के रहने वाले संदीप पाठक की रणनीति से ही आप ने पंजाब जीता था।

ऐसा आरोप है कि खालिस्तानियों को बचाने में पंजाब सरकार का हाथ है?
सांसद संदीप पाठक -हम एक कट्‌टर ईमानदार और देशभक्त पार्टी है। कोई भी व्यक्ति या संगठन देश की अखंडता या अक्षुण्णता पर प्रश्न चिन्ह लगाएगी तो हम छोड़ेंगे नहीं। खालिस्तानियों को पुरानी सरकार का संरक्षण था। अमृतपाल जब थाने के सामने आया तब उसे नहीं पकड़ा गया, इसके पीछे की वजह जी-20 कार्यक्रम था। गृह मंत्रालय के साथ पंजाब सरकार ने विचार कर निर्णय लिया था कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद कार्रवाई करेंगे।
आरोप है आप भाजपा की बी-टीम है?
सांसद संदीप पाठक – हारना कांग्रेस की नियति बन चुकी है। कई राज्यों में हम चुनाव नहीं लड़े फिर भी कांग्रेस हार गई। पंजाब में अकाली, कांग्रेस और भाजपा तीनों मिल गए थे। गुजरात में 6 महीने में जाकर हम ऐसी चुनौती दे सकते हैं। कांग्रेस इतनी पुरानी पार्टी है, इतने बड़े नेता है फिर ये क्यों नहीं कुछ कर पाए। इनको चुनाव लड़ना ही नहीं है। भाजपा के सामने ये हथियार डाल देते हैं।
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई, आपका क्या कहना है?
सांसद संदीप पाठक – ये लोकतंत्र की हत्या है। देश में इमरजेंसी जैसी स्थिति है। भाजपा इतनी बड़ी पार्टी है, मोदी जी इतने मजबूत नेता है। राहुल गांधी ऐसा कोई चैलेंज भी नहीं दे रहे। फिर भी ऐसा करना गलत है। ये देश के लिए बहुत बुरे संकेत है।
छत्तीसगढ़ में तीसरी पार्टी कभी नहीं आ पाई, ऐसे में आप को कैसे स्थापित करेगी?
पहले दो पार्टी होती थी, तीसरी कोई बड़ी पार्टी थी ही नहीं। जोगी कांग्रेस के पास न तो कोई एजेंडा था, न उनके पास कोई नेरेटिव था, उसके बावजूद 7 सीटें उन्हें जनता ने दे दी। इससे साफ है कि यहां लोग एक दल से जुड़कर नहीं रहते। छत्तीसगढ़ में पॉलिटिकल स्पेस है। पंजाब में मुझे तीनों पार्टियों से लड़ना पड़ा। गुजरात में भी अंदर से कांग्रेस-भाजपा मिल गई थी। इन्हें आप से डर लगता है, ये दोनों पार्टियां यहां भी ऐसा ही करेंगी।
छत्तीसगढ़ के लिए क्या मुद्दे होंगे?
सांसद संदीप पाठक – शिक्षा, स्वास्थ्य, राेजगार, भ्रष्टाचार ये ही मुख्य मुद्दे हैं। सभी राज्यों में हम इसे लेकर ही लड़ते हैं।
छत्तीसगढ़ में क्या फार्मूला अपनाएंगे?
सांसद संदीप पाठक – पंजाब और गुजरात में हमने एक ही फार्मूला अपनाया-ईमानदार राजनीित। हम लोगों के पास गए और यह बताया कि आप देखो इतने साल में बीती सरकार ने क्या किया और इतने साल में हमने दिल्ली में क्या किया। यही फार्मूला छत्तीसगढ़ में भी अपनाया जाएगा।
दूसरे पार्टी के बागी नेताओं को टिकट देंगे?
सांसद संदीप पाठक – गुजरात में 99 प्रतिशत कैंडिडेट हमारे वालंटियर थे। पंजाब में 90 प्रतिशत वालंटियर को टिकट दिया गया। रही बात बागी नेताओं की तो हमारी पार्टी फ्लाप लोगों के लिए डंप यार्ड नहीं है। जो अच्छे नेता है, जिनको जनता प्यार करती है, लेकिन वे पार्टी से त्रस्त है, ऐसे लोगों का आप में स्वागत है। मेरिट के बेसिस पर उन्हें टिकट भी देंगे। टिकट का क्राइटेरिया जनता पर निर्भर होता है। हम सर्वे करते हैं, अगर जनता कहती है कि ये बेहतर नेता हैं, तब हम उन्हें टिकट देते हैं।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo