GAME; राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आगाज़, देशभर के 1500 प्रतिभागी होंगे शामिल

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ हुआ। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन खेल मंत्री टंक राम वर्मा, भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संयुक्त रूप से किया। इस चैंपियनशिप का आयोजन किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का माता कौशल्या की धरती और भगवान राम के ननिहाल में स्वागत है। देश के 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी इस आयोजन में शामिल हुए हैं। 1200 खिलाड़ी और 300 अधिकारी सहित कुल 1500 प्रतिभागी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की पहचान खेल के रूप में हो। इसके लिए प्रदेश के 33 जिलों को खेलो इंडिया में शामिल किया गया है। खेल व्यवस्था के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जो बच्चे खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल लाएंगे, उन्हें इनाम और सम्मान दिया जाएगा। पहले स्थान (गोल्ड मेडल) लाने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये दिया जाएगा। दूसरे स्थान लाने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़ और तीसरे स्थान वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। खेल जीत के लिए नहीं, ना ही हार के लिए जीवन में खेल जरूरी है खेलने के लिए। मान लें तो जीत, नहीं तो हार है। इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा ने कहा कि यह प्रतियोगिता वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित की गई है, जिसे भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। विजेता लड़ाकों का चयन कर अबूधाबी में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप भेजा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2006 से किकबॉक्सिंग खेल संचालित हो रहा है। राज्य के खिलाड़ियों को अब तक शहीद कौशल यादव पुरस्कार, खेल गौरव, खेल अंकुर और खेल शिखर जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता से पहले सभी खिलाड़ियों का वेट टेस्ट और मेडिकल चेकअप हुआ।

  • Related Posts

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार