छत्तीसगढ़ में 347 पदों पर भर्ती; दुर्ग में 18 मई को प्लेसमेंट कैंप, बेरोजगार इंजीनियरों के लिए शानदार मौका

दुर्ग , छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजकों द्वारा 347 अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। कैंप में इंजीनियरिंग किए हुए बेरोजगार भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग में 18 मई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में शक्ति इंटरप्राइज ट्रांसपोर्ट नगर दुर्ग, एसीएमडब्लू. ऑटोमेशन प्रा.लि, टेक्नोटॉस्क बिजियस सोल्यून प्रालि, प्रकाश ज्वेलर्स शनिचरी बाजार दुर्ग, एनआईआईटी लिमिटेड के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इनके द्वारा तीन सौ 47 पदों पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को इससे संबंधित अधिक जानकारी रोजगार कार्यालय की वेबसाइट या कार्यालयीन समय में रोजगार केंद्र में जाकर मिल जाएगी।

पंजीयन के लिए पहुंचना होगा समय पर
जो भी अभ्यर्थी इस प्लेसमेंट कैंप में हिस्सा लेना चाहते हैं वो जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 18 मई को सुबह 10:30 बजे पहुंच जाए। वहीं पर उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद उनकी योग्यता के अनुसार नियोक्ता कंपनी द्वारा उनका इंटरव्यू लिया जाएगा।

सभी दस्तावेज के साथ पहुंचे केंद्र
इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए जरूरी डाक्यूमेंट अपने साथ लेकर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग पहुंचेंगे। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उनके पास रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन और छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

  • Related Posts

    JOBS; राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7- 8 अक्टूबर को रायपुर में, 8 हजार पदों पर होगी भर्ती

    रायपुर, प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 एवं…

    HMT; सरकारी कंपनी में बिना परीक्षा मिल रही 80 हजार की नौकरी, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

     नईदिल्ली, जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेंट्स के लिए बेहतरीन मौका आया हुआ है। भारत सरकार की कंपनी एचएमटी लिमिटेड (HMT) को यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट की जरूरत है। जॉब सेलेक्शन क्राइटेरिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर