छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में लगेगी अम्बेडकर की प्रतिमा, विधानसभा अध्यक्ष महंत ने की घोषणा

रायपुर, अम्बेडकर जयंती के मौके पर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने यहां के सेन्ट्रल हाल में भारत रत्न डा.भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। यहां महंत ने विधानसभा के नए भवन परिसर में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की घोषणा की है।इस मौके पर विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा और सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर अपने संदेश में चरणदास महंत ने डाॅ अम्बेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर एक मनीषी, योद्धा, विद्वान, दार्शनिक, संविधान निर्माता, वैज्ञानिक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और योग्य प्रशासक थे । उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध एक अभियान चलाया और उन्हें इस अभिशाप से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी । उन्होने भारतीय समाज को संकीर्णता, परम्परावाद और धर्मान्धता से मुक्त करने का प्रयास किया । महंत ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के बनाये मार्ग पर चलकर हम समरस समाज और उन्नत राष्ट्र का निर्माण कर सकते है।

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन

छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन,नवा रायपुर में मंत्रालय और एचओडी बिल्डिंग के ठीक सामने तैयार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नए भवन का निर्माण 51 एकड़ भूमि पर लगभग 270 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। जिसमें भवन 52 हजार 497 वर्ग मीटर में होगा। नए भवन में विधायकों के बैठने की क्षमता के आधार पर सदन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा अध्यक्षीय दीर्घा, अधिकारी दीर्घा, प्रतिष्ठित दीर्घा, पत्रकार दीर्घा और दर्शक दीर्घा का भी निर्माण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    POLITICS; ‘दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए नहीं’, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

    नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र