जबलपुर–गोंदिया नई स्पेशल ट्रेन शुरु; जबलपुर आने- जाने के लिए मिलेगी सुविधा

बिलासपुर , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत 05713/ 05714 जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर इनॉगरल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन परिचालन का शुभारंभ जबलपुर रेलवे स्टेशन से आज दिनांक 17 अप्रैल, 2023 से किया गया । इस ट्रेन के प्रथम आगमान पर बालाघाट, नैनपुर तथा गोंदिया रेलवे स्टेशनों संबंधिक क्षेत्र के सांसद, विधायक, जन प्रतिनिधियों तथा आमजनता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस गाड़ी को दिनांक 17 अप्रैल, 2023 को 11-00 बजे जबलपुर से स्पेशल के रूप मे चलायी गयी है,  इसके बाद दिनांक 18 अप्रैल, 2023 से नियमित रूप यह गाड़ी 05713/ 05714 जबलपुर-गोंदिया के मध्य पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के रूप चलाई जाएगी । इस के प्रारम्भ होने से बहुप्रतीक्षित जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट- गोंदिया के बीच ट्रेन सेवा का लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा, साथ ही सतना-रीवा हेतु सीधी रेल सेवा सहित सुगम व तीव्र यातायत की सुविधा मिलेगी ।   

आज दिनांक 17 अप्रैल, 2023 को  पैसेंजर स्पेशल ट्रेन परिचालन का शुभारंभ जबलपुर रेलवे स्टेशन से 11.00 बजे रवाना की गयी है । यह गाड़ी   नैनपुर 14.20/14.25 बजे, बालाघाट 16.23/16.28 बजे, गोंदिया 17.30 बजे पहुचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गोंदिया से 10.00 बजे रवाना होकर बालाघाट 18.50/18.55 बजे नैनपुर 20.50/20.55 बजे, जबलपुर 00.30 बजे  पहुचेगी । 

  इस सेक्शन में नियमित रेल सेवा का दिनांक 18 अप्रैल, 2023 से प्रारम्भ की जा रही है । दिनांक 18 अप्रैल, 2023 से  गाड़ी क्र. 05713 जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन जबलपुर से 06.00 बजे रवाना होकर प्रमुख् रेलवे स्टेशन नैनपुर 10.10/10.15 बजे, बालाघाट 12.21/12.26 बजे  आगमन/प्रस्थान कर गोंदिया 13.30 बजे पहुचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गोंदिया गाड़ी क्र. 05714 गोंदिया-जबलपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन गोंदिया से 15.20 बजे रवाना होकर, बालाघाट 16.20.16/25 बजे, नैनपुर 18.37/18.42 बजे आगमन/प्रस्थान कर जबलपुर 00.10 बजे पहुचेगी ।  इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 08 सामान्य सहित कुल 10 कोच उपलब्ध रहेंगे । 

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर