जयंती पटेल बोले-रायपुर नगर निगम और महापौर भ्रष्टाचार की इमारत बन चुके हैं

रायपुर, रायपुर नगर निगम में 27 करोड़ रुपयों का होर्डिंग घोटाला सामने आया है जिसको लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने महापौर को जमकर आड़े हाथ लिया उन्होंने कहा कि महापौर एजाज ढेबर की नाक के नीचे 27 करोड़ का होर्डिंग घोटाला हो जाता है और वे यह कहते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं कि उन्हें पता ही नही कि इतना बड़ा घटनाक्रम उनके पीठ के पीछे घट गया। जिला अध्यक्ष जयंती पटेल महामंत्री द्वय रमेश ठाकुर , सत्यम दुवा ने संयुक्त रूप से कहा कि हम निगम की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे ।

यह पहला अवसर नही जब उन्होंने इस तरह घोटाला उजागर होने पर अपना पल्ला झाड़ते हुए गेंद अधिकारियों के पाले में फेंकी हों इसके पूर्व में भी वी.आई.पी चौक तेलीबांधा सौंदर्यीकरण घोटाला उजागर होने पर उन्होंने इसी तरह अपना पल्ला झाड़ लिया था। महापौर एजाज ढेबर कहते हैं उन्हें जानकारी ही नही कि कब टैंडर हुआ? ऐसा कहकर खुद को बेदाग बताने की कोशिश में उन्होंने खुद को निष्क्रिय तो मान ही लिया है ।यह केवल एक 27 करोड़ की बात नही ना जाने ऐसे कितने 27 करोड़ के घोटाले अभी खुलने बाकी है जिसमें निष्क्रिय महापौर अपना पल्ला झाड़ते नजर आएंगे रायपुर निगम महापौर एजाज ढेबर अपने बचाव में झूठ तो बोलते हुए 7 सदस्यीय जाँच दल बनाकर जाँच करने की बात कहते हैं तो निष्पक्षता के लिए उन्हें नेता प्रतिपक्ष और एक विपक्षि पार्षद को जाँच दल में शामिल करना चाहिए जिससे निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे ।
जयंती पटेल ने आगे कहा कि रायपुर नगर निगम और महापौर अब भ्रष्टाचार , घोटाले बाजी की स्मारक बन चुके हैं महापौर ने यदि कुछ किया है तो केवल रायपुर को गुमठियों का शहर बनाने के प्रयास केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी फण्ड के पैसों का खुला बंदरबाँट किया जा रहा है ।

  • Related Posts

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    नईदिल्ली, देश में महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार प्रयासरत है. इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में…

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    16 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य को विधान सभा सीट संख्या के आधार पर राज्य सभा के लिए  दो महिला निर्वाचित हो जाएंगी।ये दो महिला है भाजपा की लक्ष्मी वर्मा…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….