टी-20 विश्व कप 2024 का ड्राफ्ट शेड्यूल जारी; US के इन मैदानों पर खेले जाएंगे मैच

नई दिल्ली, टी-20 विश्व कप 2024 के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज को मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए ड्राफ्ट शेड्यूल को लेकर जानकारी दी। बता दें कि टी-20 विश्व कप का 9वां संस्करण अगले साल 4 से 30 जून तक कैरेबियाई और संयुक्त राज्य अमेरिका के 10 स्थानों पर खेला जाना है।

आईसीसी की एक टीम ने हाल ही में अमेरिका में कुछ शॉर्टलिस्ट किए गए स्थानों का निरीक्षण किया है, जो पहली बार एक आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इसमें फ्लोरिडा में लॉडरहिल शामिल है, टूर्नामेंट मैचों और वार्म-अप के लिए मॉरिसविले, डलास और न्यूयॉर्क को शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज दूसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करता हुआ नजर आएगा। 

वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2010 में टूर्नामेंट खेला गया था। उस वक्त इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अगले साल यानी 2024 में इसका आयोजन जून में हो सकता है। 27 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेगी ,जिसमें से 15 टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब सिर्फ पांच जगह बाकी है।

टूर्नामेंट के लिए आयरलैंड, स्कॉटलैंड और पपुआ न्यू गिनी ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, मेजबान वेस्टइंडीज और अमेरिका की एंट्री सीधे हुई है। इनके अलावा भारत, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

ICC ने अमेरिका के इन स्थानों का किया निरीक्षण

बता दें कि टी-20 विश्व कप 2024 के लिए जिन स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है उनमें से, लॉडरहिल का नाम भी शामिल है। लॉडरहिल पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर चुका है और 12 और 13 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले चौथे और पांचवें टी20 मैच की मेजबानी करेगा।

डलास (ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम) और मॉरिसविले (चर्च स्ट्रीट पार्क) की जगहों पर फिलहाल मेजर लीग क्रिकेट मैचों खेले जा रहे है। हालांकि, उन दो मैदानों और न्यूयॉर्क के वान कॉर्टलैंड पार्क को अभी तक आईसीसी से अंतरराष्ट्रीय स्थल का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है। इसके साथ ही आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने पीटीआई को बताया कि आईसीसी को न्यूयॉर्क सिटी हॉल और मेयर का समर्थन प्राप्त है। इसलिए, हमें उम्मीद है कि काम समय पर पूरा हो जाएगा। सब कुछ ठीक चल रहा है क्योंकि भारत के ज्यादातर मैच अमेरिका में खेले जाएंगे।

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश