ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते 209 यात्रियों को मजिस्ट्रेट ने पकड़ा; ठोका एक लाख 73 हजार रुपये जुर्माना

रायपुर,  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में रेलवे मजिस्ट्रेट ने बिना टिकट के अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा करते 209 यात्रियों को पकड़कर उन पर 1.73 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका। मौके पर ही इन बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूल कर सख्त हिदायत छोड़ा गया।

रेलवे मंडल में वाणिज्य विभाग की टीम समय-समय पर ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बेटिकट सफर करने वाले यात्रियों की धरपकड़ करती है। साथ ही यात्रियों को टिकट लेकर ही ट्रेन के कोच में सफर करने लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

रेलवे मजिस्ट्रेट ग्रिजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में साउथ बिहार एक्सप्रेस और आजाद हिंद्र एक्सप्रेस में चलाए गए चेकिंग अभियान में 209 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। इन यात्रियों से एक लाख 73 हजार 20 रुपये बतौर जुर्माना वसूल कर रेलवे के राजस्व खाते में जमा कराया गया। इस अभियान में सहायक वाणिज्य मंडल प्रबंधक दुलार साय चौहान, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टाटा बाबु राव, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक ए.जेना सहित 11 टिकट चेकिंग स्टाफ, सात आरपीएफ स्टाफ और सात जीआरपी स्टाफ शामिल थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर