डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड वर्ल्ड कप से लगभग बाहर;5 में से 4 मैच हारे, श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया

बेंगलुरु, डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2023 से लगभग बाहर हो चुकी है। टीम को श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया। इंग्लैंड ने लगातार तीसरा मुकाबला गंवाया है। यह इंग्लैंड की 5 मैचों में चौथी हार है।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड 33.2 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। 157 रन का टारगेट श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट खोकर 25.4 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा ने सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 122 बॉल पर 137* रन जोड़े।

इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर
श्रीलंका से मिली हार के बाद इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पायदान पर है, जबकि श्रीलंका 5वें नंबर पर आ गई है। इस हार के बाद भी इंग्लैंड वर्ल्ड कप से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। उसके पास टॉप-4 में पहुंचने के कुछ मौके हैं।

इंग्लिश टीम के खाते में 5 मुकाबलों के बाद एक जीत और 4 हार के बाद 2 अंक हैं। इंग्लैंड के 4 मैच बचे हैं। ऐसे में अगले सभी मुकाबले जीतने पर भी 10 अंक तक ही पहुंच सकती है।

अब टॉप-4 में कैसे जा सकता है इंग्लैंड?
ऐसे में इंग्लिश टीम को टॉप-4 में प्रवेश करने के लिए दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। आज का मुकाबला गंवाने के बाद इंग्लैंड सेमीफाइनल में चौथे स्थान के लिए दावेदारी कर सकती है। उसका कॉम्प्टिशन ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान से होगा।

यहां से आगे बढ़ने के लिए इंग्लैंड को अपने शेष मुकाबले अच्छे नेट रन रेट के साथ जीतने होंगे। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया 4 में से 2 मुकाबले हार जाए, जबकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका भी एक-एक मैच हार जाते हैं, तो इंग्लिश टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस रहेंगे। इसके उलट, इंग्लैंड अब एक भी मुकाबला हारने की स्थिति में टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

इंग्लैंड 33.2 ओवर में ऑलआउट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम 33.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 30 और डेविड मलान ने 28 रन बनाए।श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरु कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि कसुन रजिथा और एंजलो मैथ्यूज को 2-2 विकेट मिले। एक सफलता महीश तीक्षणा के हिस्से आई, जबकि एक बैटर रन आउट हुआ।

मिडिल ऑर्डर में बिखरे अंग्रेज, 5 बल्लेबाज 10 से कम पर आउट
पावरप्ले में औसत शुरुआत के बाद इंग्लैंड की पारी संभल नहीं सकी। श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों के सामने इंग्लिश टीम ने लगातार विकेट गंवाए। 11वें से 30 ओवर के भीतर इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 78 रन बनाए।इस दौरान श्रीलंकाई फील्डर्स ने कुछ अच्छे कैच पकड़े, जबकि इंग्लिश बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर आउट हुए। डिफेंडिंग चैंपियन की ओर से बेन स्टोक्स ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली। 30वें ओवर की समाप्ति पर टीम ने 7 विकेट पर 137 रन बनाए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार