डॉ.नशीने बोली -धरती को हरा भरा रखने का संकल्प लें; कृषि महाविद्यालय में मनाविश्व पर्यावरण दिवस 

नारायणपुर, डॉ. रत्ना नशीने अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना की अध्यक्षता में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में सभी स्वयंसेवकों को अधिष्ठाता ने धरती को हरा भरा रखने का संकल्प दिलाया।साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित, संरक्षित एवं संतुलित बनाने की आदत को स्वयं में विकसित किए जाने की हिदायत दी गई।

डॉ. नशीने ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने आस पास के आवरण: पर्यावरण की न केवल सुरक्षा करनी है अपितु जन सामान्य में पर्यावरण की जागरूकता व महत्व को भी प्रचारित-प्रसारित करना है। उन्होंने सभी को ‘विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘लें धरती को हरा भरा रखने का संकल्पत’ वाक्य को आत्मसात  करने को कहा। 

डॉ. अनिल दिव्य सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र ने बताया कि जल, वायु एवं मृदा प्रदूषण तो हम जानते हैं और इसके उचित निपटारण के लिए भी प्रतिबद्ध हैं किन्तु इसके अन्यत्र हम प्रकाश प्रदूषण के लिए भी सजग रहना पड़ेगा क्योंकि प्रकाश प्रदूषण से पक्षियों की निद्रा, प्रजनन प्रभावित हो रही है और उनकी प्रजातियां भी विलुप्त हो रही हैं, हमें अपनी प्राथमिकता में प्रकाश उपयोग के मितव्ययता को भी शामिल करना होगा।

 डॉ. जीवनलाल नाग ने बताया कि किस प्रकार से पिछले 2 दशकों में धारा को वृक्षाविहीन कर दिया गया है जिसके कारण वर्षा में आशातीत न्यूनता एवं पर्यावरण की समृद्धि में भी अपरदन हुआ है, हमें शीघ्रतम कोई निवारण ढूंढ़ने की आवश्यकता है। श्री किशोर मण्डल के द्वारा बच्चों को पर्यावरण की घटकों एवं हमारे गलत आदतों का मृदा पर पड़ने वाला दुष्प्रभाव के बारे में व्याख्यान दिया गया। 

कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर, नारे इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमे महाविद्यालय के स्वयंसेवकों के द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया।कार्यक्रम में कौशल्या यादव, नुपुर बर्मन, रश्मि बघेल, काजल, नवीन, तामेश्वर, धनीराम, कीर्ति यादव, जागृति, योगिता, देवव्रत, नरोत्तम, शिवानी, राधिका, हितु, अदिति पाण्डेय, तरुण, विष्णु इत्यादि स्वयंसेवक शामिल हुए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में अधिष्ठाता एवं स्वयंसेवक छात्रों के द्वारा आम, कटहल, इमली, मुनगा, नींबू, अमरूद इत्यादि पौधों का रोपण किया गया तथा रोपित पौधों को संरक्षित करने का प्रण किया गया।

ReplyForward
  • Related Posts

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत