POLITICS; संघ ने दिया मोदी के संन्यास का संकेत… कर्नाटक सीएम का दावा, कहा- भाजपा के पास दलित पीएम बनाने का मौका

बेंगलुरु, एजेंसी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को एक बड़ा बयान दिया है। सिद्धारमैया ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने इशारों में बता दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब राजनीति से संन्यास ले सकते हैं। क्योंकि वे 75 साल के हो चुके हैं। सिद्धारमैया ने बीजेपी को यह भी कहा कि यह उनके लिए एक दलित को प्रधानमंत्री बनाने का अच्छा मौका है। उन्होंने यह बात कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के उस बयान के जवाब में कही, जिसमें उन्होंने कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही थी।



सिद्धारमैया ने क्यों कहा ऐसा?

सिद्धारमैया ने विजयेंद्र के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे सिर्फ AICC के अध्यक्ष ही नहीं हैं। बल्कि एक सम्मानित नेता भी हैं। उन्होंने कहा कि खरगे का कद दलित कार्ड खेलने से नहीं बढ़ा है। बल्कि यह उनकी सालों की मेहनत, ईमानदारी और लोगों की सेवा का नतीजा है। सिद्धारमैया ने यह भी साफ किया कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? यह उनकी पार्टी तय करेगी, बीजेपी नहीं।

विजयेंद्र को दी सलाह

सिद्धारमैया ने विजयेंद्र को सलाह दी कि वे कांग्रेस पर ध्यान देने के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने पहले ही मोदी के संन्यास का संकेत दे दिया है। क्योंकि वे 75 साल के हो चुके हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि यह बीजेपी के लिए किसी दलित को अगला प्रधानमंत्री बनाने का सुनहरा अवसर है और इसकी शुरुआत विजयेंद्र को खुद करनी चाहिए।

बीजेपी से किया सवाल
सिद्धारमैया ने बीजेपी से सवाल किया कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में किसी दलित नेता का नाम क्यों नहीं सुझाते। उन्होंने गोविंद करजोल या चलवाडी नारायणस्वामी जैसे राज्य बीजेपी नेताओं के नाम सुझाने की बात कही और कहा कि अगर विजयेंद्र ऐसा करते हैं, तो वे उन्हें सबसे पहले बधाई देंगे।

बीजेपी पर बोला हमला

सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि उन्हें कोई गलतफहमी नहीं है। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़े वर्गों के साथ बीजेपी का व्यवहार हमेशा दिखावटी रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का इतिहास और पाखंड खुद ही सब कुछ बता देता है।

  • Related Posts

    US; अमेरिका मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की आंधी, उड़ गए रिपब्लिकन के जमे-जमाए किले, कैंप में सन्नाटा

    वाशिंगटन , एजेंसी, अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. 3 नवंबर को हुए चुनाव में लाखों मतदाताओं ने…

    POLITICS; पंजाब में AAP के 2 विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका, एक दिन पहले ही आई थी लिस्ट

    नईदिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश