तस्‍कर सहित 4 क्विंटल गांजा जब्त; पौधों के नीचे छिपा कर ले जा रहे थे एक करोड़ कीमत की गांजा

महासमुंद,  छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से तस्‍करी कर ला रहे करीब 4 क्विंटल गांजा को पकड़ा है। इसके साथ ही एक तस्‍कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ है। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्‍कर को रेहतिखोल के पास पकड़ा है।

छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किए जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना / चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल की टीम को अपराध के प्रभावी नियंत्रण पर निर्देशित किया।इसी क्रम में गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के आयशर ट्रक में ओडिशा से महासमुंद होते हुये रायपुर छत्तीसगढ़ होते हुये धार मध्यप्रदेश ले जाने वाला है। जिस पर थाना सिंघोडा प्रभारी एवं साइबर सेल की टीम को त्वरित कार्रवाई करने एसपी ने निर्देशित किया। तभी बरगढ ओडिशा की ओर से वाहन अनुसार एनएच- 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा। जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार मिला।

जिससे नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम सुनील भवर 22 वर्ष निवासी मल्हेरा थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश का होना बताया। ट्रक में पेड़-पौधा रखा था। जिसे बरगढ़ से चितौड़ राजस्थान ले जाना बताया। पुलिस की टीम को संदेह होने पर जांच की गई। जिस पर 16 नग प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ गांजा मिला। वाहन से कुल चार क्विंटल गांजा मिला। गांजा की कीमती एक करोड़ बताई गई है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत आरोपित पर कार्रवाई की गई है।

  • Related Posts

    COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और…

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर