फर्जी दस्‍तावेज तैयार कर अफसरों ने ही अपने बैंक को लगाया करोड़ाें का चूना; 14 लोगों पर अपराध दर्ज

रायपुर,  बैंक अधिकारियों ने लोन लेने वाले व्यक्तियों के साथ सांठगांठ कर अपने ही बैंक को चार करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक का चूना लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद सरस्वती नगर थाना पुलिस ने 14 लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने अनिल सिंह भदौरिया, दिलीप सिंह, सोनू देवांगन, सुधीर गुप्ता, अबान अहमद खान, भागवत प्रसाद यादव, परवेज खान, सुमित दुबे, अमित कुमार सिन्हा, नीरज राजपूत, रवि कांत साहू, रमेश कुमार साहू, आरिफ रहमान सिद्दीकी, इरफान काजी, अयान काजी, सहाबुद्दीन अहमद काजी, अब्दुल हसीद के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है।

थाने में कोटक महिंद्रा के मैनेजर राजेश राठौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार कोटक महिन्द्रा बैंक के रिलेशनशिप मैंनेजर एवं अधिकृत सेलिंग एजेंट के द्वारा 14 लेने वाले व्यक्तियों के साथ आपस में मिलकर फर्जी एवं कूटरचित जमानतदार प्रपत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार कर दो करोड़ 79 लाख 9744 रुपये का फर्जी लोन सैंक्शन करवा कर धोखाधड़ी की गई।

राजेश राठौर ने बताया कि महिंद्रा बैंक कार्यालय सिटी प्लाजा, जीइ रोड राजकुमार कालेज नियर रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर में है। बैंक के द्वारा कुल 14 लोन लेने वाले व्यक्तियों की मांग पर 15 सेकेंड हैंड ट्रक वाहन को उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आरसी इंश्‍योरेंस आदि का प्रथम दृष्टतया सत्यता के आधार पर आवेदक बैंक में बंधककृत कर कुल राशि 2,79,09, 744 रुपये बंधक ऋण माह अगस्त 2022 से माह नवंबर 2022 के मध्य नियम एवं शर्तों के अधीन किया गया गया था।अलग-अलग जिले के 14 लोन धारकों को रकम दी गई।

वाहन बंधककृत कर बंधक ऋण प्रदाय किए जाने उपरांत उपरोक्त सभी 14 लोनी के द्वारा बैंक को देय बंधक ऋण की राशि लगातार अदा नहीं किए जाने पर बैंक के द्वारा सभी 14 लोनी व्यक्तियों को पांच जनवरी 2023 को नोटिस भेजा गया। जिसका कोई जवाब नहीं देने पर एवं बैंक को संदेह होने पर उपरोक्त सभी लोनी व्यक्तियों को बंधककृत वाहन भौतिक सत्यापन निरीक्षण कराए जाने की नोटिस प्रेषित किया था। लेकिन तब तक वे गायब हो चुके थे।

जब विभागीय जांच की गई तो पता चला कि बैंक के अधिकृत डायरेक्ट मार्केटिंग एजेंट अनिल सिंह भदौरिया और आपरेशन टीम के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप सिंह के द्वारा आपस में मिलकर षडयंत्रपूर्वक स्वत: के फायदे के लिए उपरोक्त 14 लोनी व्यक्तियों से सांठगांठ कर उन्‍हें लाभ पहुंचाये जाने की मंशा से प्रत्येक लोनी व्यक्तियों का फर्जी जमानदार का दस्तावेज एवं अन्य लोन प्रपत्र कूटरचित कर और इस के लिए जाली दस्तावेजों तैयार कर लोन दिलवाया गया।

  • Related Posts

    COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और…

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर