दाखिला; इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस बार कोटा सिस्टम खत्म, पहले छग के छात्रों से भरी जाएंगी सीटें

रायपुर, राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए इस बार कोई कोटा नहीं होगा। यह सिस्टम खत्म कर दिया गया है। इंजीनियरिंग में पहले छत्तीसगढ़ के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। सीटें खाली रही तो फिर दूसरे राज्य के छात्र प्रवेश ले सकेंगे।

प्रवेश के नए नियम

  • पहले छत्तीसगढ़ के छात्रों से भरी जाएंगी सीटें।
  • खाली सीटें रहने पर दूसरे राज्य के छात्र ले सकेंगे सरकारी कॉलेजों में भी एडमिशन।
  • पीईटी में जीरो नंबर पाने वाले छात्र भी लें सकेंगे एडमिशन। पहले 10 % जरूरी था।

पहले निजी कॉलेजों में दूसरे राज्य के छात्रों के लिए 10 फीसदी सीटों का कोटा था। सिर्फ इंजीनियरिंग ही नहीं, इसी सिस्टम से पॉलीटेक्निक, एमसीए, फार्मेसी जैसे तकनीकी कोर्स में इस बार प्रवेश दिए जाएंगे। शिक्षा सत्र 2023-24 में एडमिशन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। नए नियम से प्रवेश दिए जाएंगे। पिछली बार राज्य में इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी कोर्स में प्रवेश को लेकर स्थिति अच्छी नहीं थी।

पीईटी के नतीजे अगले सप्ताह, काउंसिलिंग 15 अगस्त से पहले
राज्य में 33 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। यहां ग्यारह हजार से अधिक सीटें हैं। इनमें प्रवेश के लिए पिछले दिनों व्यापमं से प्री इंजीनियरिंग टेस्ट यानी पीईटी आयोजित की गई। इसके नतीजे अगले हफ्ते जारी होंगे। जबकि काउंसिलिंग 15 अगस्त से पहले शुरू होने की संभावना है।

अफसरों ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए पहले पीईटी के आधार पर छत्तीसगढ़ के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद खाली सीटों में जेईई मेन देने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों को प्रवेश का अवसर मिलेगा। फिर पीईटी देने वाले दूसरे राज्य के छात्रों का प्रवेश होगा। आखिर में खाली सीटों में दूसरे राज्य के वैसे छात्रों का एडमिशन होगा, जिन्होंने जेईई मेन दिया है।

ज्यादा सीटों में प्रवेश संभव
नए नियम से ज्यादा सीटों में प्रवेश की संभावना है। पहले दूसरे राज्य के छात्रों के लिए सिर्फ निजी कॉलेजों में ही 10% कोटा था। सीटें खाली रहने पर भी कॉलेज इससे अधिक दूसरे राज्य के छात्रों को प्रवेश नहीं दे सकते थे, अब छात्र भी पात्र हैं तो उन्हें कॉलेज प्रवेश दे सकेंगे।

  • Related Posts

    CGPEB;बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को, आवेदन 27 अप्रैल तक

    रायपुर,  बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। व्यापमं द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित की जाएगी।…

    CGPSC,सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित

     रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम