दानवीर दाऊ कल्याण सिंह के नाम पर होगा नवा रायपुर में चौक का नामकरण 

0 प्रतिनिधिमंडल से सीएम की भेंट-मुलाकात
रायपुर,
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के माधवराव सप्रे स्कूल परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दानवीर दाऊ कल्याण सिंह के नाम पर नवा रायपुर में चौक नामकरण करने की घोषणा की। उन्होंने सामाजिक संगठनों के अनुरोध पर सामाजिक भवन, छात्रावास आदि के लिए राशि की मंजूरी दी। बाल्मिकी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को अखिल भारतीय बाल्मिकी महासभा के परिचय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर महापौर रायपुर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने मराठा समाज को जर्जर भवन की मरम्मत के लिए 20 लाख रूपए, धीवर समाज को सामाजिक भवन के लिए 2500 वर्गफीट जमीन देने, नायडू समाज को मंगल भवन के लिए 20 लाख रूपए, धोबी समाज को सामाजिक भवन के 25 लाख रूपए, सोनकर समाज चंगोराभाठा समाज के जर्जर छात्रावास की मरम्मत के लिए 42 लाख रूपए और हलवाई लाईन जामा मस्जिद ट्रस्ट को सर्व सुविधायुक्त सामाजिक भवन के लिए एक करोड़ की स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार गुजराती लोहार समाज पुरानी बाड़ी फाफाडीह के जीर्णोेद्धार के लिए 15 लाख रूपए, यादव समाज को कोटा गुढ़ियारी में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, देवांगन समाज को लाखेनगर मंडल में सामाजिक भवन के जीर्णोद्धार के लिए 15 लाख रूपए, मरार पटेल समाज को टिकरापारा में समाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, देवांगन समाज टिकरापारा को छात्रावास भवन बनाने के लिए 15 लाख रूपए, यादव समाज को रायपुरा में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, झेरिया यादव समाज को छात्रावास भवन के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

  • Related Posts

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़…

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई