दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को मिला ED का नोटिस; 2 नवंबर को शराब घोटाले के मामले में होगी पूछताछ

 नई दिल्ली एजेंसी,  आम आदमी पार्टी की शराब घोटाले में मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सोमवार को ही आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में जमानत की याचिका खारिज की थी। अब ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को शराब घोटाले मामले समन भेज दिया है। ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि सीबीआई ने भी अप्रैल महीने में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी।

आम आदमी पार्टी के शराब घोटाले मामले में तीन बड़े नेता जेल के अंदर हैं। आम आदमी पार्टी के विजय नायर, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल के अंदर हैं। अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन किया है।

आप को खत्म करने की साजिश

सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार की ईडी ने दिल्ली के सीएम को समन भेजा है। इससे यह साफ हो जाता है कि केंद्र का एक ही मकसद है कि किसी तरह आप को खत्म किया जाए। वे कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल को झूठा केस बनाकर जेल में डालने और आम आदमी पार्टी को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर 37 लाख से ज्यादा की ठगी, लड़कियों की फोटो भेजकर लड़कों को दिया झांसा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगाव जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र में चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” नाम से संचालित…

    DOUBLE MURDER; घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

     बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर