FOREST; छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के नए प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ राजधानी रायपुर में

रायपुर, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के नवीन प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ गत दिवस राजधानी रायपुर में रायपुर वन मंडल कार्यालय परिसर में हुआ। पहले यह कार्यालय पंडरी रायपुर स्थित वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में था। भवन पुराना एवं जर्जर होने के कारण नया भवन आबंटित किया गया है। शुभारंभ अवसरा पर प्रदेशभर से आए पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव थे जिन्होंने कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया । अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की एकजुटता एवं कर्मचारियों के हितों के प्रति समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक शालिनी रैना,मुख्य वन संरक्षक, रायपुर एस. मणिवासगन, वन संरक्षक सलमा फारूकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में संघ के प्रांत अध्यक्ष अजीत दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं कर्मचारियों के हित में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवीन प्रदेश कार्यालय संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेगा। यह कार्यालय न केवल संघ की सुदृढ़ता का प्रतीक है, बल्कि वन कर्मचारियों की एकता, समर्पण एवं निरंतर संघर्ष का परिणाम भी है। यह आने वाले समय में कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके हितों के संवर्धन हेतु एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। कार्यक्रम में प्रांतीय, संभागीय एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EOW; फर्नीचर घोटाले में लेखपाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों का चालान पेश

    अंबिकापुर.  राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के फर्नीचर घोटाले में 10 साल बाद 10 आरोपियों के खिलाफ 20000 पन्नों का चालान पेश किया है.  इस…

    PRESIDENT; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियां लोकभवन में भी

    रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर  आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा