नक्सली कमांडरों को मारने वाली दो महिला कमांडो को आउट आफ टर्न प्रमोशन,2021 में उतारा था मौत के घाट

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ दंतेश्वरी फाइटर्स की दो महिला कमांडो को आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया जाएगा। इस टुकड़ी ने वर्ष 2021 में नक्सलियों के आधार क्षेत्र में घुसकर कुख्यात नक्सली कमांडर हूंगा वट्टी सहित एक अन्य नक्सली कमांडर को मुठभेड़ में ढेर किया था।

इस मुठभेड़ में मिली सफलता को लेकर राज्य सरकार ने इस टुकड़ी की दो महिला कमांडो सुनैना पटेल व रेश्मा कश्यप को आउट आफ टर्न प्रमोशन देने का निर्णय लिया है।  दावा किया जा रहा है कि आउट आफ टर्न प्रमोशन पाने वाली सुनैना और रेश्मा प्रदेश ही नहीं, देश की पहली महिला कमांडो हैं। कमांडो सुनैना तब भी चर्चा में आई थीं, जब वह छह महीने की गर्भवती होने के बाद भी नक्सल आपरेशन के लिए टीम के साथ जंगलों में निकलती थीं।

2019 के बाद नक्सल मोर्चे पर महिला कमांडोवर्ष 2019 में डिस्टि्रक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) बल बनाया गया, जिसमें आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ पुलिस विभाग से जुड़े स्थानीय बोली-भाषा के जानकारों की भर्ती की गई। तब पहली बार नक्सल मोर्चे पर महिला कमांडो को उतारा गया। दंतेवाड़ा में महिला विंग का नाम दंतेश्वरी फाइटर्स रखा गया था। अब पुरुषों के साथ इन महिला कमांडो को नक्सलरोधी अभियान पर भेजा जाता है। वर्ष 2019 में सुनैना पटेल व रेशमा कश्यप भी इस टीम में सम्मिलित हुईं। वर्तमान में दंतेश्वरी फाइटर्स में 97 महिला कमांडोज हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    ACCIDENT; इंडक्शन फर्नेस में रिसाव,बड़ा हादसा टला,जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…