नामांकन दाखिला के लिए जिला कार्यालय परिसर में बेरिकेटिंग शुरु; कलेक्टर ने लिया जायजा

रायपुर, जिला कार्यालय परिसर में नामान्कन दाखिले के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई है। यहा जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके लिए बेरिकेटिंग की जा रही है। हर विधानसभा क्सेत्र के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए है जो नामांकन फार्म जमा करेंगे।

इधर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज धरसींवा विधानसभा के खरोरा, धरसीवा और बलौदाबाजार विधानसभा का जिले मे आने वाले क्षेत्र तिल्दा का दौरा किया और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तिल्दा महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम और खरोरा के मतदान केन्द्र का अवलोकन भी किया।

कलेक्टर ने वहां निर्वाचन से जुडे अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी निर्वाचन की तैयारियों मे पूरी तरीेके से जुट जाएं। यह ध्यान रखें की मैदानी अमला निष्पक्ष होकर कार्य करें। जिले मे शांति-सुव्यवस्था बनाए रखें। असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वाले पर नजर रखें और कड़ी कार्रवाई करें। बनाए गए कंट्रोल रूम को निरंतर सक्रिय रखे और निर्वाचन संबंधित शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कम्प्लेन मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत रखों। निर्वाचन संबंधित शिकायत मिलने पर एफ.एस.टी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर जांच कर निराकरण करें।

कलेक्टर ने कहा कि मतदान केन्द्रों में दिव्यांजनो के लिए रैम्प की व्यवस्था करें और प्रत्येक केन्द्र में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं। डॉ भुरे ने कहा कि शासकीय कार्यालयों-स्थानों पर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई पूर्ण रूप से करें। सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन के दौरान मुख्यालय ना छोडें। एसडीएम प्रकाश टंडन ने बताया कि धरसींवा विधानसभा में 249, रायपुर जिले में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 110 मतदान केन्द्र हैं। धरसींवा विधानसभा में 10 संगवारी मतदान केन्द्र, 01 युवा मतदान केन्द्र और 01 विकलांग मतदान केन्द्र है। 50 प्रतिशत मतदान केन्द्र में वेबकास्टिंग की जाएगी। जिसकी सारी  तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MINING; मंत्री के क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार !, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, रेत से तेल निकालने में आरंग इलाका कुख्यात

    रायपुर, रायपुर जिले में लंबे समय से चल रहे रेत के अवैध कारोबार और शासन-प्रशासन की लगातार अनदेखी के खिलाफ आखिरकार ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। जिले के…

    RMC; राजधानी के 4 कोचिंग संस्थानों में मिली गंभीर खामियां, लखनऊ कांड के बाद नगर निगम ने जांच कर दिया अल्टीमेटम

    रायपुर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ में भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’