नारियल के खोल से कटोरी बनाने वाले सुरेंद्र बैरागी का सम्मान; प्लास्टिक मुक्त करने निशुल्क वितरण भी

रायपुर, कलेक्टर डॉ सर्वेेश्वर भुरे ने राजधानी वासी सुरेन्द्र बैरागी को आज सम्मानित किया। श्री बैरागी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। इसके लिए उनके द्वारा नारियल के खोल से इको-फ्रैंडली कटोरियां, कप, साबुन दानी जैसे प्रोडक्ट बनाकर निःशुल्क वितरित की जाती है।

डॉ भुरे ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि श्री बैरागी और उनके परिवार द्वारा जो कार्य किया जा रहा है अपने आप मे अनूठा है। पूरे समाज को, विशेषकर नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। आज प्लास्टिक के कारण हमारे आस-पास का वातारण दूषित हो रहा है जिसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। उनकी पहल से आम जनता को प्लास्टिक का विकल्प मिलेगा और वे उसका कम उपयोग करने प्रेरित होंगे।

रायपुर के फाफाडीह में रहने वाले सुरेंद्र बैरागी और उनके परिवार ने शहर को  प्लास्टिक मुक्त करने के लिए एक अनोखी पहल की है। वे पर्यावरण संरक्षक है और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति लोगो में जागरूकता लाने का प्रयास करते हैं।

नारियल के खोल से इको-फ्रैंडली कटोरियां, कप, साबुन दानी का निर्माण

श्री बैरागी ने बताया कि मंदिरों में बड़ी मात्रा में नारियल उपयोग होता है और इसकी खोल इस्तेमाल के बाद अनुपयोगी हो जाता है। उन्हें इनसे विभिन्न प्रकार के उपयोगी चीजे बनाने का आइडिया आया और वह इस नारियल के वेस्ट खोल से बेस्ट बनाने में जुट गए। सबसे खास बात यह है कि नारियल से बनी इन चीजों को वह मुफ्त बांटते है।  नारियल के बर्तन के साथ ही वह टेबल लैंप चूड़ियां जैसी कलात्मक चीजे भी बनाते है। साथ ही सुरेंद्र जी की पत्नी आशा पुराने कपड़े, चादर या फिर अनुपयोगी कपड़ों से थैला सिलने का कार्य करती हैं और सुरेंद्र अपने मित्रों और बच्चों के साथ इन थैलों को बाज़ार में बांटते हैं। श्री सुरेंद्र कहते हैं कि वह नारियल से बनी इन गुमटियों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक के दोने के जगह नारियल से बनी कटोरियों के उपयोग करने के लिए दुकानदारों को आग्रह करते है। पूर्व मे जिला प्रशासन द्वारा सोशल अकाउंट से श्री बैरागी पर आधारित पोस्ट किया गया था। जिसे काफी सराहना मिली तथा 20 लाख से अधिक लोगों द्वारा यह वीडियों देखा तथा 38 हजार लोंगो ने शेयर किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    NEW YEAR; 12 नहीं…13 महीने का होगा नया साल 2026, इस खास संयोग की वजह

    नईदिल्ली, साल 2026 की शुरुआत होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से तो यह एक सामान्य साल जैसा ही लगेगा, लेकिन हिंदू पंचांग की नजर…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई