नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी, आठ दिनों से हैं हड़ताल पर

रायपुर , नियमितीकरण की मांग को लेकर हजारों की संख्या में संविदाकर्मी धरनास्थल तूता में एकत्र हुए।संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण के सरकार के वायदे पूरा करने अपील की। मंच पर राज्यगीत गाकर सरकार को इस पर जल्द फैसला लेने दबाव बनाया। रैली की शक्ल में नियमितिकरण कमेटी को ज्ञापन देने निकले कर्मचारियों को पुलिस बल ने रोका तो जमकर झूमाझटकी हुई। देर शाम तक ज्ञापन लेने कोई नहीं आया जिससे नाराज कर्मचारियों ने ज्ञापन को फाड़कर अपना विरोध जताया।

प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा है कि यदि सरकार हमें अनदेखा करती है तो 17 जुलाई से जेल भरो आंदोलन करने को हम मजबूर होंगे। तिवारी ने बताया कि नियमितिकरण कमेटी के अध्यक्ष समेत पांच सदस्यो ने अब तक हमारी मांगों पर फैसला नहीं लिया है। कमेटी के पदाधिकारियो को सार्वजनिक रूप से ज्ञापन सौंपकर हम अपनी मांग उन्हें अवगत कराना चाहते है। 90 विधायक और 33 जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद भी सरकार ने अभी तक हमारी मांग को संज्ञान में नहीं लिया है।

कमेटी ने नहीं लिया फैसला

महासंघ के प्रांता अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने बताया कि जनघोषणा पत्र में किए गए वादे अनुरूप नियमितिकरण की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग सहित पंचायत, कृषि,शिक्षा, महिला बाल विकास और अन्य विभाग के 45 सौ संविदा कर्मचारी तीन जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है।

  • Related Posts

    CGSWC; किन्नर से संबंध, पत्नी को छोड़ा, भरण-पोषण के लिए 5 लाख लेने से किया इंकार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से रायपुर संभाग के लिए महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की ओर से…

    STRIKE; आमरण अनशन के 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा का घेराव करने निकले डीएड अभ्यर्थी, रास्ते में ही पुलिस ने रोका

    रायपुर, डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का आज 81वां दिन है. न्याय की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी दण्डवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए शांतिपूर्ण निकले थे, लेकिन…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां