नौतपा के पहले दिन बदला मौसम का मिजाज; सुबह से छाए बादल, बूंदाबांदी के साथ वर्षा के आसार

रायपुर, इस वर्ष नौतपा में बिलासपुर, सरगुजा संभाग के साथ ही दुर्ग के कई क्षेत्र कम तपने वाले हैं। वहीं रायपुर में मौसम का मिजाज सामान्य रहेगा, लेकिन बस्तर क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

इस बार थोड़ा कम तपने वाला है नौतपा

गुरुवार सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। मई आखिरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही रह सकता है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि नौतपा इस बार थोड़ा कम तपने वाला है।

उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म व शुष्क हवाओं के चलते सुबह से ही गर्मी बढ़ने लगी है,जो दोपहर तक और बढ़ जाती है। हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हवा भी चली और बुंदाबांदी भी हुई।

गेली सबसे गर्म, एआरजी मुंगेली में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और वहां का अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ेगा।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र