पद्मश्री अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले समेत कई हस्तियां भाजपा में शामिल; ओम माथुर ने दिलाई सदस्‍यता

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच गुरुवार को प्रदेश की नामचीन हस्तियां और कलाकार भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा का दामन थामने वालों में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्मश्री पंथी नर्तक डा. राधेश्याम बारले के साथ प्रदेश की कई बड़ी हस्तियां हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रभारी ओम माथुर समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

एक्टर अनुज शर्मा के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में फिल्म डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, वकील सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इनके अलावा मौर्य समाज के अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, विजय कुमार धुर्व, पूर्व पार्षद अमर बसंल, पूर्व एडवोकेट निशांत कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।

ओम माथुर ने दिलाई सदस्यता

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा सहित वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहेंगे।

नीलकंठ टेकाम को लेकर चर्चा तेज

इधर, चर्चा है कि 2008 बैच के आइएएस नीलकंठ टेकाम भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। दरअसल, आइएएस टेकाम ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। कांकेर जिले के अंतागढ़ के सरईपारा के रहने वाले टेकाम की जिले में काफी सक्रियता रही है।भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो टेकाम को अंतागढ़ या कोंडागांव से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। वह केंद्रीय नेताओं के संपर्क में हैं। ओपी चौधरी के बाद टेकाम दूसरे आइएएस हैं, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता के लिए नौकरी से वीआरएस लिया है।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व