राहुल ने पीएम मोदी को बताया- ‘नमूना’ और सेंगोल सेरेमनी को कहा ‘जादू’

वाशिंगटन,एजेंसी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में मोहब्बत की दुकान नामक इवेंट में भाषण दिया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नमूना’ और नए संसद भवन में सेंगोल स्थापित करने की सेरमनी को जादू करार दिया है। उन्होंने मीडिया पर भी हमला बोला और कहा कि “भारत की मीडिया जो दिखाती है, वह सच नहीं है। यह एक तरह विकृति है कि सरकार के हर काम की तारीफ की जाती है और वास्तविक मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं होती।”

राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में अपनी स्पीच के दौरान नई संसद में सीटों की संख्या में बढ़ोतरी को वाले बयान को ‘विचलित करने वाला’ करार दिया। साथ ही सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए इशारा किया कि राजदंड (सेंगोल) दरअसल, वास्तविक मुद्दों से बचने के लिए एक तरह का जादू और पहेली है। भारत वर्तमान में कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है लेकिन सरकार सिर्फ ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

राहुल ने पूछा कैसे बढ़ जाएगी सीटों की संख्या

कैलिफोर्निया प्रवासी भारतीयों की सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “भारत के सभी राज्यों को यह कहना चाहिए कि बातचीत की प्रक्रिया में निष्पक्षता हो। मैं जानना चाहता हूं कि वे कैसे 800 की संख्या बता रहे हैं। क्या इसके पीछे की कोई योजना है। कोई जवाब दे सकता है तो मैं 800 की संख्या से सहमत हूं। जिस तरह से वे इसकी गणना कर रहे हैं मैंने तो इसे अभी नहीं देखा है। यह सीटें वर्तमान में जनसंख्या पर आधारित हैं। मुझे लगता है कि संसद भवन सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए है। भारत में असली मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, गुस्से और घृणा का प्रसार, चरमराती शिक्षा प्रणाली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की स्थिति, भाजपा वास्तव में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकती। इसलिए उन्हें राजदंड पर बात करनी पड़ रही है। राजदंड के सामने लेटना पड़ रहा है। वे कहते हैं कि मैं लेट गया हूं और तुम खुश हो जाओ।”

राहुल गांधी ने कहा- मीडिया सच नहीं दिखा रहा

राहुल गांधी ने कहा कि “भारत वह नहीं है जो मीडिया में दिखाया जा रहा है। वे एक तरह से पॉलिटिकल नरेटिव को बढ़ावा देना पसंद करते है जो वास्तविकता से बहुत दूर है।” राहुल ने इसे गंभीर बीमारी बताया है। उन्होंने कहा कि “जिन चीजों को पेश करने से भाजपा को मदद मिलती है, वही पेश किया जाता है। इसलिए यह मत सोचिए कि मीडिया में आप जो कुछ भी देखते हैं वह सच है।” “भारत वह नहीं है जो मीडिया दिखाता है। मीडिया एक विशेष कहानी दिखाना पसंद करता है।” वायनाड के पूर्व सांसद ने मोदी सरकार पर लोगों को धमकाने के लिए देश की एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि “बीजेपी लोगों को डरा रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू हुई क्योंकि हमें लोगों से जुड़ने के लिए जितने भी साधनों की जरूरत थी, उन सभी पर बीजेपी-आरएसएस का नियंत्रण है। भारत में राजनीतिक रूप से कार्य करना काफी कठिन हो गया है। इसीलिए हमने भारत के सबसे दक्षिणी सिरे कन्याकुमारी से श्रीनगर तक पैदल चलने का फैसला किया।”

  • Related Posts

    CJP ; देशभर में जनाधार बढ़ाने की कवायद, सीजेपी ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई नई टीम

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने संगठन के विस्तार के तहत शनिवार को 10 राज्यों और क्षेत्रों में जोनल प्रभारियों की नियुक्ति करने और राज्य एवं क्षेत्रीय समन्वय समितियों के…

    POLITICS; कांग्रेस ने अचानक बदला 26 नवंबर का प्लान, टाला ‘दिल्ली चलो’ मार्च, अब हरेक राज्य में निकलेगी रैली

    नईदिल्ली, कांग्रेस ने 26 नवंबर को लेकर अपनी बड़ी राजनीतिक तैयारी में अचानक बदलाव कर दिया है. पार्टी ने संविधान दिवस पर दिल्ली में प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च को फिलहाल…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत