पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला माओवदी ढेर, कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में जवानों ने एक वर्दीधारी महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। जिसका शव भी बरामद किया गया है। फिलहाल महिला नक्सली की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मौके से हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान भी बरामद किए गए हैं। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माओवादियों के PLGA कंपनी नंबर दो के कमांडर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य दिनेश के साथ अन्य वर्दीधारी माओवादी मौजूद हैं। कोरचोली और तुड़का के जंगल में मीटिंग ले रहे हैं। इसी सूचना के बाद STF, DRG और CRPF की संयुक्त टीम को सोमवार की शाम ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जवानों ने इलाके को घेर रखा था।

वहीं आज मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में जवानों ने एक महिला वर्दीधारी महिला माओवादी को ढेर कर दिया है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं। मुठभेड़ रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव को बरामाद किया गया है।

शव के पास से ही एक 12 बोर बंदूक समेत विस्फोटक सामान भी बरामाद किए गए हैं। फिलहाल मृत नक्सली की पहचान नहीं हुई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि यह बड़े कैडर की नक्सली है। इधर, पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ स्थल में कई जगह खून के निशान मिले हैं। ऐसे में कुछ और नक्सलियों के घायल और मारे जाने का दावा फोर्स कर रही है। बीजापुर के SP आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि, जवान अभी लौटे नहीं हैं। सर्चिंग जारी है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर