AWBI; पशुओं को पीटना, लात मारना, डराना, यातना देना अथवा किसी भी प्रकार से अनावश्यक पीड़ा पहुंचाना प्रतिबंधित 

0 छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड की अपील –पशुओं के प्रति क्रूरता न करें, उनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी निभाएं

रायपुर, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने प्रदेश के सभी नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं सार्वजनिक निकायों से पशुओं के प्रति मानवीय, करुणामय एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की है। बोर्ड ने कहा है कि पशुओं के प्रति दया और संवेदना रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51(क) के तहत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह जीवित प्राणियों के प्रति करुणा का भाव रखे। वहीं, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के अंतर्गत पशुओं को अनावश्यक पीड़ा और यातना से बचाने के लिए कानूनी प्रावधान किए गए हैं।

बोर्ड ने पशु संरक्षण के लिए नागरिकों से कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इसमें पशुओं को पीटना, लात मारना, डराना, यातना देना अथवा किसी भी प्रकार से अनावश्यक पीड़ा पहुंचाना प्रतिबंधित है। पशुओं को जानबूझकर चोट पहुंचाना, जहर देना या बेसहारा छोड़ना दंडनीय अपराध है। सभी पशुओं के लिए पर्याप्त एवं उचित भोजन, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित आश्रय तथा आवश्यक पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। अत्यधिक गर्मी, ठंड और भारी बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पशुओं की सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाने चाहिए।

बोर्ड ने त्योहारों, शादियों एवं सार्वजनिक समारोहों के दौरान पशु हितैषी व्यवस्थाएं अपनाने पर विशेष जोर दिया है। तेज संगीत, उच्च डेसीबल की ध्वनि, पटाखे और अत्यधिक रोशनी से पशुओं में भय एवं तनाव उत्पन्न होता है। इसलिए ध्वनि प्रदूषण एवं आतिशबाजी से पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए निर्धारित नियमों का पालन किया जाना चाहिए। पशुओं के परिवहन एवं रखरखाव के दौरान भी इस बात का ध्यान रखा जाए कि उन्हें किसी प्रकार का भय, चोट या कष्ट न हो। उनके लिए पर्याप्त स्थान, हवा, पानी और आराम की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए विशेष प्रबंध करें

बाढ़, आग, लू, शीतलहर एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए, ताकि उन्हें चोट, निर्जलीकरण और भूखमरी से बचाया जा सके। बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं पशुओं के साथ क्रूरता, गंभीर उपेक्षा या दुर्व्यवहार की घटना दिखाई दे तो तत्काल संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों अथवा मान्यता प्राप्त पशु कल्याण संगठन को इसकी सूचना दें, जिससे नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

पशु संरक्षण केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा

छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने सभी नगरीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, गौशालाओं एवं आम नागरिकों से पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के प्रावधानों का पालन करने तथा पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने का आग्रह किया है। बोर्ड ने कहा है कि पशु संरक्षण केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। पशुओं के प्रति दया, सम्मान और करुणा का व्यवहार अपनाकर ही एक संवेदनशील एवं जिम्मेदार समाज का निर्माण किया जा सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSPDC; वार्षिक खपत के आधार पर 60 दिवस के औसत विद्युत देयक के बराबर हर साल सुरक्षानिधि का प्रावधान

    0 नियामक आयोग के प्रावधान के तहत हर साल ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के तहत विद्युत उपभोक्ताओं से…

    STATE; ‘वेस्ट बंगाल नहीं, पश्चिम बंग ही कहलाएगा राज्य’ सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा लान

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया कि अब से…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..