
कोलकाता, पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया कि अब से अंग्रेजी में भी राज्य का नाम वेस्ट बंगाल की जगह पश्चिम बंगा ही होगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने बताया कि राज्य कैबिनेट ने आज इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी। उन्होंने आगे की प्रक्रिया साझा करते हुए कहा, ‘हम आगामी 9 तारीख को राज्य विधानसभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव लाने जा रहे हैं।’ ‘विधानसभा से पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए भारत सरकार के पास भेजा जाएगा और फिर इसे संसद में पेश किया जाएगा।’
1947 के इतिहास का दिया हवाला
इस कदम को ऐतिहासिक सुधार बताते हुए अधिकारी ने कहा कि यह मामला 1947 में हुए पश्चिम बंगाल के गठन के इतिहास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंग्रेजी में भी राज्य का नाम बिल्कुल Paschim Banga ही लिखा जाना चाहिए और यह बदलाव अब होकर रहेगा।
अंग्रेजी में भी बंगाल का नाम होगा ‘पश्चिम बंग’, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव कोलकाता,
बंगाल का नाम अब अंग्रेजी में भी ‘वेस्ट बंगाल’ के बजाय ‘पश्चिम बंग’ करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न में मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक के बाद इसकी घोषणा की। संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में नौ दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा। विधानसभा से पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा और फिर संसद की प्रक्रिया पूरी होगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अंग्रेजी में भी राज्य का नाम ‘पश्चिम बंग’ ही लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि 1947 में बंगाल के विभाजन और पश्चिम बंगाल के गठन से जुड़े इतिहास का विषय है।उनके अनुसार, राज्य के नाम में यह बदलाव काफी पहले हो जाना चाहिए था। बता दें कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कुछ माह पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने घोषणा की थी कि बांग्ला, हिंदी व अंग्रेजी, हर भाषा में पश्चिम बंगाल का एक ही नाम ‘पश्चिम बंग’ होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार की मंत्रिमंडल बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। अब सरकार विधानसभा में प्रस्ताव पेश कर आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करेगी।
संसद की मंजूरी के बाद होगा बदलाव
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, केवल मंत्रिमंडल या विधानसभा के प्रस्ताव से राज्य का आधिकारिक नाम नहीं बदल जाएगा। इसके लिए संसद की संवैधानिक प्रक्रिया और आवश्यक मंजूरी पूरी करनी होगी।







