बांध से 41 लाख लीटर पानी बहाने पर 53 हजार जुर्माना;फूड इंस्पेक्टर से होगी रिकवरी

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के परलकोट जलाशय में गिरे मोबाइल को निकालने जलाशय के वेस्ट वियर से बिना अनुमति के पानी निकालने पर निलंबित फूड इंस्पेक्टर को जल संसाधन विभाग उप संभाग कापसी ने रिकवरी के लिए आदेश जारी किया है। विभाग ने फूड इंस्पेक्टर को दस दिन के भीतर जुर्माना राशि सहित कुल 53 हजार 92 रूपये जमा करने का नोटिस थमाया है।

जल संसाधन विभाग उप संभाग कापसी ने भी जलाशय से बिना अनुमति पानी निकालने के लिए निलंबित फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को रिकवरी के लिए नोटिस थमाया है। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी नोटिस में फूड इंस्पेक्टर को निजी स्वार्थ के लिए विभाग से अनुमति लिए बिना डीजल पंप लगाकर वेस्ट वियर से चार हजार एक सौ चार क्यूबिक मीटर पानी निकालने के लिए 10 रूपए 50 पैसे की दर से 43 हजार 92 रूपये पानी की राशि तथा 10 हजार रूपये जुर्माना राशि सहित 53 हजार 92 रूपये जमा करने आदेश जारी किया है। फूड इंस्पेक्टर को यह राशि दस दिन के भीतर कार्यालय में जमा करने कहा गया है। जल संसाधन विभाग उप संभाग कापसी द्वारा छ.ग. सिंचाई अधिनियम के तहत कार्रवाई किया है।

21 मई को परलकोट जलाशय में पिकनिक मनाने गए खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को मोबाइल जलाशय के वेस्ट वियर में गिर जाने के बाद मोबाइल निकालने बिना अनुमति के वेस्ट वेयर से लगातार चार दिनों तक 30 एचपी पंप लगाकर 21 लाख लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया गया था। मामला सामने आते ही कांकेर कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए फूड इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए जल संसाधन विभाग के एसडीओ आर एल धीवर पर भी कार्रवाई करने शासन से अनुशंसा की है।

एसडीओ आरएल धीवर ने नोटिस का दिया जवाब

एसडीओ आरएल धीवर पर आरोप था कि उन्होंने खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को जलाशय से पानी निकालने की मौखिक अनुमति दी थी। इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर एसडीओ से जवाब मांगा गया था। जिसका 27 मई को एसडीओ ने जवाब दिया। नोटिस पर एसडीओ आरएल धीवर ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उनके द्वारा घटना की कोई जानकारी नहीं थी। जलाशय से पानी निकालने के लिए उन्होंने अनुमति नहीं दिया है। जलाशय से पानी निकालने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पानी निकलना बंद करवाया।

  • Related Posts

    TET; टीईटी की अनिवार्यता भारी पड़ सकता है 80 हजार शिक्षकों पर,15 मार्च को रायपुर में शिक्षकों की बड़ी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। प्रदेशभर के कई शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां