बिलासपुर-दिल्ली के बीच सप्ताह में तीन दिन 31 अक्टूबर से सीधी फ्लाइट

बिलासपुर, बिलासपुर अंचलवासियों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। 31 अक्टूबर से बिलासा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। सप्ताह में तीन दिन यह सुविधा अंचलवासियों को मिलेगी। केंद्र सरकार और अलायन्स एयर ने विंटर शेड्यूल में सप्ताह में तीन दिन बिलासपुर से दिल्ली की सीधी फ्लाइट चलाने की घोषणा की है।

बिलासपुर प्रयागराज सेवा भी इन्ही तीन दिन गुरुवार, शनिवार दिनों में जारी रहेगी। बिलासपुर से दिल्ली जबलपुर होकर चलने वाली फ्लाइट अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी अर्थात सोमवार को कोई भी फ्लाइट नहीं होगी। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के समय दी गई गिरफ्तारी का असर हुआ है और इस निर्णय का स्वागत है। गौरतलब है कि हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति लगातार बिलासपुर से देश की चारों दिशाओं में महानगरों तक सीधी उड़ान की मांग करती रही है।

हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिलासपुर में दौरा हुआ था तब समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था। परन्तु समय न मिलने पर विरोध स्वरूप 35 सदस्यों ने गिरफ्तारी दी थी। बिलासपुर से दिल्ली की सप्ताह में तीन दिन सीधी उड़ान की घोषणा को सही तो बताया परन्तु कहा कि यह सीधी उड़ान सात दिन होनी चाहिए और जबलपुर प्रयागराज उड़ान के शेड्यूल को बिना प्रभावित किये। अभी सप्ताह में एक दिन कोई फ्लाइट नहीं होगी और प्रयागराज जबलपुर और दिल्ली तीनों जगहों के लिये उड़ानों में एक-एक दिन की कमी आ रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश