बेरोज़गारी दर मार्च में बढ़कर 7.8 फीसदी हुई; तीन महीनों का उच्चतम स्तर, सबसे कम दर छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड

नई दिल्ली, एजेंसी, मुंबई के सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के एक हालिया विश्लेषण में बताया गया है कि भारत की बेरोजगारी दर मार्च में बढ़कर 7.58 फीसदी हो गई, जो कि फरवरी में 7.5 फीसदी थी. समाचार एजेंसी पीटीआई ने रविवार (2 अप्रैल) को बताया कि यह तीन महीने की उच्च दर है. शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 8.4 फीसदी थी, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 7.5 फीसदी थी.

सीएमआईई के प्रबंध निदेशक महेश व्यास ने पीटीआई को बताया, ‘भारत का श्रम बाजार मार्च 2023 में बुरी स्थिति में आ गया. बेरोजगारी दर फरवरी के 7.5 फीसदी से बढ़कर मार्च में 7.8 फीसदी हो गई. इसका प्रभाव श्रम बल भागीदारी दर पर भी पड़ा, जो 39.9 फीसदी से गिरकर 39.8 फीसदी रह गई. इससे रोजगार दर फरवरी के 36.9 फीसदी से गिरकर मार्च में 36.7 फीसदी रह गई. रोजगार 409.9 मिलियन से गिरकर 407.6 मिलियन हो गए.’

वहीं, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए टाइम्स आफ इंडिया ने लिखा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) अप्रैल में फिर से ब्याज दरें बढ़ा सकता है. राज्यवार बात करें तो बेरोजगारी की उच्चतम दर हरियाणा (26.8 फीसदी), राजस्थान (26.4 फीसदी), जम्मू कश्मीर (23.1 फीसदी), सिक्किम (20.7 फीसदी), बिहार (17.6 फीसदी) और झारखंड (17.5 फीसदी) में है. पीटीआई के हवाले से मनीकंट्रोल ने इसकी जानकारी दी है.

बेरोजगारी की सबसे कम दर उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में पाई गई. इसके बाद पुदुचेरी, गुजरात, कर्नाटक, मेघालय और ओडिशा का स्थान है.जॉब साइट टीमलीज (Teamlease) सर्विसेज की सह-संस्थापक रितुपर्णा चक्रवर्ती ने पीटीआई को बताया कि रोजगार की घटती दर मौजूदा आर्थिक परिदृश्य के ‘चिंताजनक हालात’ का सूचक है.

उन्होंने कहा, ‘भारतीय औपचारिक क्षेत्र विचारशील हो रहा है और हर कदम सावधानी से आगे बढ़ा रहा है, इसलिए कुछ समय के लिए रोजगार देने में कमी आई है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर जो हो रहा है, वह कुछ हद तक भारत को भी प्रभावित कर सकता है.’

  • Related Posts

    EXAM;हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा : 28 जून को रायपुर के 35 केंद्रों में होगी परीक्षा, 9856 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा।प्रथम चरण (HDEO-26)…

    JOBS; अब बस्तर की आदिवासी बेटियां बनेंगी पायलट, इंडिगो शुरू करेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम, इस तिथि तक करें आवेदन

    जगदलपुर, बस्तर की प्रतिभाशाली बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर एवं स्वावलंबी भारत अभियान…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’