भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने CM बघेल को भेजा रक्षासूत्र; मार्मिक पत्र में लिखा- मेरे अविवाहित होने का उड़ाया मजाक, मन आहत है

रायपुर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षा सूत्र भेजा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मार्मिक पत्र भी लिखा है। इसमें सरोज ने लिखा है कि राखी के इस पवित्र त्योहार पर आपकी छोटी बहन के नाते हमेशा की तरह आपको पवित्र रक्षा सूत्र भेज रहीं हूं। मां दंतेश्वरी से आपके स्वस्थ व कुशल जीवन की कामना करती हूं। सरोज ने शिकायत के लहजे से मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि भैया, आपने इस सम्मानजनक पद पर रहते हुए दो दिन पहले अपनी इस बहन के अविवाहित होने का अट्टहास करते हुए उपहास उड़ाया है, उससे मन बहुत आहत है और हृदय पीड़ा से भरा हुआ है।

आज मैं कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जानना चाहती हूं कि क्या वह आपके इस कृत्य से सहमत हैं? जैसा हमेशा आरोप लगता है, क्या कांग्रेस सही मायनों में महिलाओं के प्रति संवेदनशील है?, क्या ऐसा उपहास संर्पूण नारी शक्ति व भारत के सभी अविवाहित बहनों का अपमान नहीं है ?, क्या मेरे बड़े भाई भूपेश उनके इस बर्ताव के लिए मुझसे माफी मांगेंगे?

ममता बनर्जी और सैलजा पर पूछा प्रश्न

सरोज ने पत्र में पूछा है कि क्या कांग्रेस गठबंधन की सहयोगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के लिए भी आपके मन में यही उपहास का भाव हैं? क्योंकि वे दोनों भी अविवाहित है या केवल आपको इसी बहन का अपमान करने में ही आनंद मिलता है? आप फिर कह देंगे यह पत्र राजनीतिक है। पिछली बार भी मैंने पत्र में शराबबंदी की याद दिलाई थी।

निष्कपट व बेदाग की सेवा: पांडेय

सरोज ने लिखा है कि जहां तक मैं आपको जानती हूं आप मेरी राजनैतिक व सामाजिक सेवा में अभिलिप्त जीवनयात्रा से भलीभांति परिचित होंगे। आप जानते होंगे कि पिछले 36 वर्षों से आपकी यह छोटी बहन लगातार निष्कपट व बेदाग रहते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की है। छत्तीसगढ़िया भाई और बहनों के हितों की आवाज उठाती रही है और उनकी बेहतरी के लिए बिना रुके, बिना थके कार्य करती रही है। वैसे भी वैश्विक पुरुषप्रधान समाज में महिलाओं का काम करना मुश्किल होता है, और ऊपर से सक्रिय राजनीति के वातावरण में तो महिला होना और भी चुनौती भरा हो जाता है। मुझे नहीं लगता कि आप ये कभी भी समझ पायेंगे कि मुझ जैसी एक महिला के लिए राहे और कठिन हो जाती है, जब वो मेरी तरह अविवाहित रह कर अपना सारा जीवन समाज एवं राष्ट्र को समर्पित कर देती है।

सीएम ने दिया जवाब

सीएम भूपेश बघेल ने एक्सपोस्ट पर ट्वीट कर कहा कि मेरी बहन सरोज पांडेय जी ने मेरे लिए हर साल की तरह ही राखी भेजी है। मैं भी अपनी बहन को भेंट भेज रहा हूँ। आज रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी रक्षा के लिए हर वक्त खड़े रहने के वादे के साथ प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई।

ये है पूरा मामला

दरअसल, सांसद सरोज पाण्डेय ने मीडिया को बयान देते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधत हुए उन्हें बच्चा कह दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘सैलजा जी के सामने जो जूतम पैजार हुआ एक दूसरे कूटे-पीटे, इसपर दीपक जी क्या कहेंगे। दीपक जी को इसका जवाब देना चाहिए। हमारी बात छोड़ें पहले अपना ही ठीक कर लें। मोहन मरकाम को बाहर करके खुद बैठे हैं। दीपक जी को बोलने का भी अधार नहीं है। दीपक जी को बोलने से पहले बहुत कुछ सोचना चाहिए, अभी बच्चे हैं पहले सीखें।’

दीपक बैज को बच्चा कहने की बात को जब सीएम बघेल से पूछा गया तो उन्होंने सांसद सरोज पाण्डेय की चुटकी ले ली और पूरे मीडिया के सामने ठहाके मार कर हंसने लगे। उन्होंने कहा कि दीपक बैज दो बार के विधायक हैं। लोकसभा जीते हैं। आप उनको बच्चा कह रही हैं। वे शादी शुदा हैं, उनके बाल-बच्चे भी हैं। सरोज पाण्डेय जी की तो अभी शादी भी नहीं हुई है और क्या कहें। इतना कह कर सीएम बघेल जोर-जोर से हंसने लगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां